भीषण गर्मी से बिजली व्यवस्था पर बढ़ा दबाव, हल्द्वानी के पावर हाउस में ट्रांसफार्मर ठंडा करने को लगाए गए कूलर

भीषण गर्मी से बिजली व्यवस्था पर बढ़ा दबाव, हल्द्वानी के पावर हाउस में ट्रांसफार्मर ठंडा करने को लगाए गए कूलर

Extreme Heat Puts Increased Strain on Power Grid

Extreme Heat Puts Increased Strain on Power Grid

 हल्द्वानी । Extreme Heat Puts Increased Strain on Power Grid, आग उगल रहे सूरज के तेवर नरम पड़ने का नाम नहीं ले रहे हैं। मैदानी क्षेत्रों में पारे का मीटर लगातार चढ़ता जा रहा है। भीषण गर्मी के कहर के बीच बिजली की डिमांड बढ़ गई है। जिससे पावर हाउस ओवरलोड हो चुके हैं।

वहीं, चिलचिलाती धूप और तपिश से बिजली घरों का पारा भी चढ़ने लगा है। स्थितियां नियंत्रण बाहर हो रही हैं। ऐसे में ऊर्जा निगम ने गुरुवार को कमलुवागांजा बिजली घर में ट्रांसफार्मरों को ठंडा करने के लिए कूलर लगा दिए हैं। हालातों को देख अन्य केंद्रों पर भी ऐसी व्यवस्था करने की तैयारी शुरू हो गई है।

अन्य केंद्राें की अपेक्षा काफी लोड

विद्युत वितरण खंड हल्द्वानी ग्रामीण के अधीन आने वाले कमलुवागांजा बिजली घर पर अन्य केंद्राें की अपेक्षा काफी लोड रहता है। बड़े आबादी क्षेत्र को आपूर्ति देने की वजह से यह स्थितियां रहती हैं। अधिकारियों के अनुसार सामान्य दिनों में इस पावर हाउस का दैनिक औसत लोड 300 एंपियर तक रहता है। लेकिन, बीते एक सप्ताह से तापमान में वृद्धि होने के साथ ही लगातार लोड में वृद्धि दर्ज की जा रही है।

बुधवार रात लोड करीब 70 प्रतिशत तक बढ़कर 510 एंपियर पहुंच गया। ट्रांसफार्मरों के सप्लाई क्षमता के उच्चतम स्तर पर पहुंचता देख निगम अधिकारी और उपकेंद्र कर्मचारी भी रातभर अलर्ट मोड पर रहे। लोड को देखते हुए अलग-अलग इलाकों में 15 से 20 मिनट बिजली कटौती भी की गई। इधर, गुरुवार को दिन के समय भीषण रही। ऐसे में हल्द्वानी के तमाम इलाकों में दिनभर आंखमिचौली का दौर जारी रहा।

तापमान बढ़ने की वजह से बिजली की डिमांड में भी वृद्धि हो गई है। तपिश बढ़ती देख बिजली घर में कूलर लगाए गए हैं।
- संजय चौहान, एसडीओ कमलुवागांजा, यूपीसीएल