फरवरी में निर्यात घटा, लगातार तीसरे महीने गिरावट

फरवरी में निर्यात घटा, लगातार तीसरे महीने गिरावट

Export Data in February

Export Data in February

नई दिल्ली। Export Data in February: वैश्विक मांग में नरमी के चलते देश का निर्यात फरवरी में 8.8 प्रतिशत घटकर 33.88 अरब डालर रह गया। पिछले साल इसी समयावधि में निर्यात(export over time) 37.15 अरब डालर था। हालांकि, फरवरी में देश का व्यापार घाटा कम होकर 17.43 अरब डालर रहा।

देश के निर्यात में लगातार तीसरे महीने गिरावट हुई है। समीक्षाधीन अवधि में आयात भी 8.21 प्रतिशत घटकर 51.31 अरब डालर हो गया, जो पिछले साल इसी महीने में 55.9 अरब डालर था। चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-फरवरी के दौरान देश का कुल वस्तु निर्यात 7.5 प्रतिशत बढ़कर 405.94 अरब डालर रहा।

आयात 18.82 प्रतिशत बढ़कर 653.47 अरब डालर हो गया (Imports grew by 18.82 percent to $653.47 billion)

इस दौरान आयात 18.82 प्रतिशत बढ़कर 653.47 अरब डालर हो गया। दिसंबर 2022 में देश का निर्यात सालाना आधार पर 6.58 प्रतिशत घटकर 32.91 अरब डालर रह गया था। फरवरी, 2022 में व्यापार घाटा 18.75 अरब डालर था। जनवरी, 2022 में व्यापार घाटा 17.42 अरब डालर को छू गया था। चालू वित्त वर्ष के 11 महीनों के दौरान निर्यात के लिहाज से नकारात्मक वृद्धि दर्ज करने वाले क्षेत्रों में इंजीनियरिंग सामान, रत्न और आभूषण, सूती धागे/ कपड़े और प्लास्टिक शामिल हैं।

अप्रैल-फरवरी 2022-23 के दौरान इंजीनियरिंग निर्यात घटकर 98.86 अरब डालर रह गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 101.15 अरब डालर था। रत्न और आभूषण निर्यात अप्रैल-फरवरी 2022-23 के दौरान घटकर 35.21 अरब डालर रह गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 35.32 अरब डालर था।

कच्चे तेल का आयात बढ़कर 193.47 अरब डालर हो गया (Crude oil imports increased to $ 193.47 billion)

सकारात्मक वृद्धि दर्ज करने वाले क्षेत्रों में पेट्रोलियम उत्पाद, रसायन, औषधि, इलेक्ट्रानिक सामान, चावल और तैयार वस्त्र शामिल हैं। चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-फरवरी के दौरान सोने का आयात घटकर 31.72 अरब डालर रह गया, जो पिछले साल इसी अवधि में 45.12 अरब डालर था। चालू वित्त वर्ष के 11 महीनों में कच्चे तेल का आयात बढ़कर 193.47 अरब डालर हो गया, जो 2021-22 की समान अवधि में 140.67 अरब डॉलर था।

सुनील बर्थवाल, वाणिज्य सचिव ने कहा, अभी तक के रुझानों को देखते हुए भारत का माल एवं सेवा निर्यात 2022-23 में 750 अरब डालर को पार कर जाएगा। हमने विपरीत वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद गति बनाए रखी है। सेवा निर्यात का प्रदर्शन बहुत अच्छा है। व्यापार घाटा कम हुआ है। उम्मीद है कि हम बेहतर प्रदर्शन करेंगे। मंत्रालय ने अगले वित्त वर्ष के लिए लक्ष्य तय करने की कवायद शुरू कर दी है।

यह पढ़ें:

Internet की स्पीड हो रही है कम तो जाने Wifi राउटर को सेट करने के ये तरीके, जिससे आसानी से डाउनलोड होंगी हैवी फाइल्स

ध्यान दीजिए! अगले 5 दिनों में बंद होंगे ये मोबाइल नंबर, देखे कहीं इसमें आपका नंबर भी तो नहीं है शामिल

Mukesh Ambani का फ‍िर बढ़ा साम्राज्‍य, एक और कंपनी का टेक ओवर प्रोसेस पूरा