आबकारी मामला: मनीष सिसोदिया ने भी छोड़ा कोर्ट का साथ; जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा को लिखी 'कड़वी' चिट्ठी
Excise case: Manish Sisodia also left the court
नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बाद मनीष सिसोदिया ने भी न्यायमूर्ति स्वर्णकांता को चिट्ठी लिखकर आबकारी मामले में सीबीआई की अपील याचिका पर सुनवाई से खुद को अलग कर लिया है। सिसोदिया ने लिखा है कि उनकी तरफ से भी कोई वकील पेश नहीं होगा। मनीष सिसोदिया ने कहा है कि न्यायमूर्ति शर्मा के बच्चों का भविष्य साॅलिसीटर जनरल तुषार मेहता के हाथों में है। ऐसे में मुझे न्याय की उम्मीद नहीं है।सिसोदिया ने कहा कि सत्याग्रह के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है।