EPFO Urges Pensioners

EPFO की पेंशनरों से अपील, जल्द जमा करें जीवन प्रमाण पत्र वरना रुक सकती है पेंशन

pp

EPFO Urges Pensioners

Employees' Provident Fund Organisation (EPFO) ने सभी पेंशनधारकों से जल्द जीवन प्रमाण पत्र जमा करवाने की अपील की है। विभाग ने कहा है कि हर वर्ष जीवन प्रमाण पत्र जमा करना अनिवार्य होता है और ऐसा न करने पर पेंशन स्वतः बंद हो सकती है।

विभाग के अनुसार कई मामलों में पेंशनर की मृत्यु के बाद परिवार की ओर से समय पर सूचना नहीं दी जाती, जिससे विधवा या अन्य परिजनों को पेंशन प्राप्त करने में परेशानी और देरी का सामना करना पड़ता है।

Employees' Provident Fund Organisation ने बताया कि अब पेंशनर घर बैठे मोबाइल फोन के माध्यम से आधार फेस रिकॉग्निशन तकनीक का उपयोग कर डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं। इसके लिए गूगल प्ले स्टोर से Aadhaar FaceRD और Jeevan Pramaan ऐप डाउनलोड करनी होगी।

विभाग ने स्पष्ट किया कि जीवन प्रमाण पत्र वर्ष में कभी भी जमा कराया जा सकता है और यह जमा होने की तारीख से एक वर्ष तक मान्य रहता है।

Employees' Provident Fund Organisation ने सभी पेंशनरों से अपील की है कि जिन्होंने अभी तक जीवन प्रमाण पत्र जमा नहीं कराया है, वे जल्द यह प्रक्रिया पूरी करें। साथ ही परिवार के सदस्य पेंशनर की मृत्यु होने पर इसकी जानकारी तुरंत संबंधित EPFO कार्यालय को दें।

पेंशनर कार्यालय समय के दौरान संबंधित कार्यालय में जाकर भी जीवन प्रमाण पत्र जमा करवा सकते हैं।