PF Interest Rate Increased- PF धारकों के लिए अच्छी खबर; EPFO ने बढ़ाई ब्याज दर, यह पिछले तीन सालों में सबसे ज्यादा
BREAKING
पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर AAP का हमला, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया

PF धारकों के लिए अच्छी खबर; EPFO ने बढ़ाई ब्याज दर, यह पिछले तीन सालों में सबसे ज्यादा

EPFO Increased Interest Rate on PF 2023-24 News Update

EPFO Increased Interest Rate on PF 2023-24 News Update

PF Interest Rate Increased: देश के करोड़ों पीएफ खाता धारकों (PF Account Holders) के लिए अच्छी खबर है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए प्रॉविडेंट फंड पर ब्याज दर बढ़ाने का फैसला लिया है। ईपीएफओ ने PF पर अब 8.25% ब्याज दर तय की है और ब्याज दर में बढ़ोतरी का यह प्रस्ताव मंजूरी के लिए वित्त मंत्रालय को भेजा है। वित्त मंत्रालय के मंजूरी के बाद ही 2023-24 के लिए बढ़ी ब्याज दर PF धारकों के खातों में जमा होने लगेगी। ब्याज दर बढ़ने से देश के 5 करोड़ से अधिक पीएफ खाता धारक लाभ उठाएंगे।

यह पिछले तीन सालों में सबसे ज्यादा ब्याज दर

वित्त वर्ष 2023-24 के लिए PF पर 8.25 प्रतिशत की ब्याज दर, पिछले तीन सालों में सबसे ज्यादा ब्याज दर है। पिछले साल मार्च में EPFO ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए ब्याज दर बढ़ाकर 8.15 प्रतिशत कर दी थी। 2021-22 में PF पर ब्याज दर 8.1 प्रतिशत थी। दरअसल मार्च 2022 में ईपीएफओ ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए ब्याज दर घटाकर 8.1 प्रतिशत कर दी थी। पीएफ पर इस प्रकार की ब्याज दर 1977-78 के बाद से सबसे कम थी, तब पीएफ पर ब्याज दर 8% हुआ करती थी।

यहां जानिए किस वर्ष में PF पर कितनी ब्याज दर रही

EPFO ने वित्त वर्ष 2020-21 के लिए PF पर 8.5 प्रतिशत की ब्याज दर तय की थी। 2019-20 में भी 8.5 प्रतिशत, 2018-19 में 8.65 प्रतिशत, 2017-18 में 8.55 प्रतिशत, 2016-17 में 8.65 प्रतिशत, 2015-16 में 8.8 प्रतिशत, 2014-15 में 8.75 प्रतिशत, 2013-14 में 8.75 प्रतिशत, 2012-13 में 8.5 प्रतिशत और 2011-12 में PF पर 8.25 प्रतिशत ब्याज दर तय की गई थी।