किशनगंज SDPO गौतम कुमार के घर EOU का छापा: 8 घंटे तक चली तलाशी, खंगाले गए आय के दस्तावेज

किशनगंज SDPO गौतम कुमार के घर EOU का छापा: 8 घंटे तक चली तलाशी, खंगाले गए आय के दस्तावेज

EOU Raids Residence of Kishanganj SDPO Gautam Kumar

EOU Raids Residence of Kishanganj SDPO Gautam Kumar

किशनगंज। EOU Raids Residence of Kishanganj SDPO Gautam Kumar, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने मंगलवार को किशनगंज के एसडीपीओ वन गौतम कुमार के धर्मगंज चौक स्थित सरकारी आवास पर छापेमारी की।

करीब आठ घंटे तक हुई छापेमारी के दौरान कई कागजात को खंगाला गया। जबकि आवास पर मौजूद एसडीपीओ के निजी कर्मियों से भी पूछताछ की गई।

मंगलवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे सदर एसडीपीओ वन के धरमगंज चौक स्थित सरकारी आवास में आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने दस्तक दी और सरकारी आवास में तलाशी अभियान शुरू किया।

टीम ने सरकारी आवास के कोने-कोने की तलाशी लेने के साथ ही आवास के छत पर भी टीम पहुंचकर छत की भी तलाशी ली गई। इस दौरान आवास में मिले कागजात को टीम खंगालती रही।

आठ घंटे के बाद निकली टीम ने कहा कि छापेमारी की गई है। अभी जांच चल रहा है। कार्रवाई के दौरान सरकारी आवास में किसी को अंदर या किसी को बाहर जाने की इजाजत नहीं थी।

2022 से पदस्थापित हैं एसडीपीओ गौतम कुमार

जिले में पहला मामला है जब खाकी वाले के घर आर्थिक अपराध इकाई का कार्रवाई हुई। हालांकि एसडीपीओ गौतम कुमार किशनगंज में वर्ष 2022 दिसंबर से किशनगंज में एसडीपीओ के कुर्सी पर पदस्थापित है।

पहले तो इनके क्षेत्र में पूरा जिला आता था। लेकिन कुछ साल पूर्व जिले के ठाकुरगंज में एसडीपीओ की तैनाती की गई थी उसके बाद एसडीपीओ गौतम कुमार का अनुमंडलीय पुलिस क्षेत्र काम हो गया।

बताया जाता है की इनके आवास पर कई दस्तावेजों की जांच की गई। आय के स्रोत तथा संपत्ति के बीच अंतर का आकलन किया जा रहा है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया है।

विभागीय स्तर पर भी उनके सेवा रिकार्ड और पोस्टिंग से संबंधित जानकारी जुटाई जा रही है। आर्थिक अपराध इकाई की टीम सभी दस्तावेजों और संपत्तियों का मूल्यांकन कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही संपत्ति की वास्तविक कीमत और पूरे मामले का खुलासा होगा।