कैथल में एनकाउंटर: प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड के दोनों आरोपी जख्मी

कैथल में एनकाउंटर: प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड के दोनों आरोपी जख्मी

Encounter in Kaithal

Encounter in Kaithal

चंडीगढ़: Encounter in Kaithal: रंजीत शम्मी: पंजाब एवं हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ के सेक्टर-9 में बुधवार को प्रॉपर्टी डीलर चरणप्रीत सिंह की हत्यारों को पुलिस ने एनकाउंटर किया है. हरियाणा के कैथल जिले में पुलिस और आरोपियों के बीच में मुठभेड़ हुई और दोनों हमलावरों को पुलिस ने ढेर कर किया.

गौर रहे कि सेक्टर 9 में जिम से निकलते समय बाइक सवार हमलावरों ने फॉर्च्युनर सवार चमनप्रीत सिंह नागरा उर्फ चिन्नी कुब्बाहेड़ी की हत्या  कर दी थी, उसे 10-12 गोलियां मारी थी. घटना के बाद बाद आरोपी फरार हो गए थे. इस वारदात की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई थी.

जानकारी के अनुसार, पंजाब की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने इस बड़ी कार्यवाही  को अंजाम दिया है. एक आरोपी की पहचान राजन उर्फ पीयूष पहलवान के रूप में हुई है, जो कि फिरोजपुर का रहने वाला है. राजन कुछ समय पहले मलेशिया से नेपाल के रास्ते अवैध तरीके से भारत आया था. दूसरा आरोपी प्रीतम शाह नवांशहर का रहने वाला है. दोनों पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज है.ऑपरेशन के दौरान आरोपियों ने भागने के लिए पुलिस पर फायरिंग  और पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपी घायल हुए हैं. फिलहाल, पुलिस ने बाइक और हथियार बरामद किए हैं.