कुरुक्षेत्र में एसटीएफ और बदमाशों के बीच मुठभेड़: 30 राउंड चलीं गोलियां, अमृतसर के दो शूटर टांग में गोली लगने से गिरफ्तार
Encounter between STF and criminals in Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। अंबाला एसटीएफ टीम की मंगलवार की देर शाम शाहबाद क्षेत्र में दो बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दोनों ओर से 15-15 राउंड फायरिंग हुई है। इस फायरिंग में बदमाशों की टांग में गोली लगी है।
गोली लगने से घायल दोनों बदमाशों को पुलिस ने शाहाबाद के अस्पताल में भर्ती करवाया है। बताया जा रहा है कि दोनों बदमाश पंजाब के अमृतसर के रहने वाले हैं और हरियाणा में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए पहुंचे थे।
अंबाला एसटीएफ टीम को इस बात की भनक लग गई। टीम ने भनक लगने पर आरोपितों को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही दोनो शूटरो ने पुलिस टीम पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। इसके जवाब में पुलिस टीम ने भी गोलियां चलाई। जिससे दोनों शूटरो की टांग में गोलियां लगने पर घायल हो गए। पुलिस अभी मामले की जांच में जुटी हुई है।