शहीद पथ पर शुरू होंगी इमरजेंसी सेवाएं, हादसों में मिलेगी तुरंत मदद

शहीद पथ पर शुरू होंगी इमरजेंसी सेवाएं, हादसों में मिलेगी तुरंत मदद

Emergency Services to Launch on Shaheed Path

Emergency Services to Launch on Shaheed Path

लखनऊ। Emergency Services to Launch on Shaheed Path, अयोध्या रोड से कानपुर रोड के बीच बने शहीद पथ पर अब आकस्मिक सेवा यानी इमरजेंसी सेवाएं भी मिलेगी। अगर कोई दुर्घटना में घायल हो जाता है तो उसे एंबुलेंस नजदीकी सरकारी अस्पताल तक पहुंचाने का काम करेगी।

यही नहीं दुर्घटना में वाहनों के पलटने के कारण लगने वाले जाम को खुलवाने के लिए जहां टीम होगी, वहीं क्रेन की मदद से वाहनों को हटाने का काम किया जाएगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) ने लोक निर्माण विभाग को शहीद पथ एक साल पहले हैंडओवर किया था।

लोक निर्माण विभाग इसका रखरखाव तो कर रहा था लेकिन अब इमरजेंसी सेवा भी राष्ट्रीय राजमार्ग की तर्ज पर शहीद पथ पर भी मिलेंगी। यह सुविधा आगामी दो से तीन माह में लोक निर्माण मुहैया कराएगा।

लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय निर्माण खंड एक के जिम्मे शहीद पथ का काम है। करीब पौने दो करोड़ के आसपास इसके लिए धनराशि शासन से स्वीकृत के लिए भेजा गया है। अभियंताओं के मुताबिक अगले सप्ताह इसकी स्वीकृति मिल सकती है।

इस पर हरी झंडी मिलते ही इमरजेंसी शिविर शहीद पथ के सर्विस लेन किनारे बनाया जाएगा। यहां लोक निर्माण विभाग 24 घंटे कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। भविष्य में लोक निर्माण विभाग एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर सकता है और इस नंबर को शहीद पथ पर जगह जगह चस्पा किया जाएगा।

उद्देश्य होगा कि पीड़ित सीधे संपर्क करके मदद ले सके। अधिकारियों के मुताबिक एक से दो पेट्रोलिंग वाहन भी रखे जाएंगे जो बीच-बीच में पूरे शहीद पथ का चक्कर भी लगाएंगे या फिर पीड़ित का फोन आने पर निरीक्षण व मदद करेंगे।

सुलतानपुर, रायबरेली, अयोध्या, कानपुर जाने वालों को मिलेगी राहत
राष्ट्रीय राजमार्ग की तर्ज पर शहीद पथ पर इमरजेंसी सेवा के साथ ही पेट्रोलिंग होने से तीस हजार से अधिक वाहनों की गति बढ़ेगी। यह शहीद पथ सुलतानपुर, रायबरेली, अयोध्या, कानपुर जाने वालों को राहत मिलेगी। विशेष रूप से भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले मैच व अन्य कार्यक्रमों के दौरान भीड़ नियंत्रित करने में यह पेट्रोलिंग वाहन मदद करेंगे।