Elon Musk Buys Twitter

बेहद बड़ा सौदा: Twitter बिक गया, दुनिया का यह सबसे रईस शख्स बना मालिक, डील की कीमत सुन उड़ जाएंगे होश

Elon Musk Buys Twitter

Elon Musk Buys Twitter

Elon Musk Buys Twitter : नीली चिड़िया के रूप में दिखने वाला ट्विटर अब दुनिया के एक सबसे अमीर शख्स की जागीर बन गया है| दरअसल, ट्विटर बिक गया है और इसे खरीदा है दुनिया के सबसे अमीर शख्स टेस्ला के चीफ एलन मस्क (Elon Musk) ने| ट्विटर का सौदा जितने में हुआ है, वह कीमत दुनिया भर में चर्चा का विषय बनी हुई है| वाकई यह एक बड़ा सौदा रहा है| बतादें कि, Elon Musk ने 44 बिलियन डॉलर यानि 44 अरब डॉलर में Twitter को खरीदा है| Twitter और Elon Musk दोनों की तरफ से इसकी पुष्टि कर दी गई है| बतादें कि, सोशल मीडिया साइट्स में Twitter की उपयोगिता बेहद ज्यादा है|

डील के बाद Elon Musk का यह ट्वीट चर्चा में....

इधर, ट्विटर को खरीदने के बाद Elon Musk ने एक ऐसा ट्वीट किया है जो कि काफी चर्चा में आ रखा है| एलन मस्क ने कहा है कि उनके ट्विटर खरीदने के बाद उनके आलोचक ट्विटर पर बने रहेंगे| दरअसल, एलन मस्क ने ट्वीट करते हुए लिखा- 'मुझे उम्मीद है कि मेरे सबसे बुरे आलोचक भी ट्विटर पर बने रहेंगे, क्योंकि फ्री स्पीच का यही मतलब है। एलन मस्क ने कहा कि फ्री स्पीच एक कार्यशील लोकतंत्र का आधार है और ट्विटर डिजिटल टाउन स्क्वायर है जहां मानवता के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण मामलों पर बहस होती है| फिलहाल, मस्क का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ट्विटर का इतिहास....

वैसे ट्विटर का इतिहास ज्यादा पुराना नहीं है| जब दुनिया में जनरेशन आधुनिकता की ओर अपने कदम आगे बढ़ा रही थी| तभी यह लांच हुआ| मार्च 2006 में जैक डोर्सी, नोआ ग्लास, बिज़ स्टोन और इवान विलियम्स ने ट्विटर को बनाया था और जुलाई 2006 में ट्विटर को लॉन्च कर दिया गया| इसके बाद देखते ही देखते ट्विटर यूजर्स की संख्या बढ़ने लगी| एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2019 की शुरुआत तक, ट्विटर के 330 मिलियन से अधिक सक्रिय यूजर्स थे|