यूपी पावर कॉरपोरेशन की बड़ी राहत: 50% नेगेटिव बैलेंस चुकाने पर 3 दिन के लिए मिलेगी बिजली

यूपी पावर कॉरपोरेशन की बड़ी राहत: 50% नेगेटिव बैलेंस चुकाने पर 3 दिन के लिए मिलेगी बिजली

up-news-news-1773583370978_v

Electricity Supply for 3 Days Upon Clearing

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने स्मार्ट मीटर वाले बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने का निर्णय लिया है। अब यदि प्रीपेड स्मार्ट मीटर का बैलेंस समाप्त होने के कारण बिजली कनेक्शन कट जाता है और उपभोक्ता इतना रिचार्ज कर देता है कि उसका नेगेटिव बैलेंस कम से कम 50 प्रतिशत रह जाए, तो बिजली आपूर्ति तीन दिनों के लिए अस्थायी रूप से बहाल कर दी जाएगी। यह सुविधा प्रत्येक उपभोक्ता को केवल एक बार ही दी जाएगी।

प्रदेश में करीब 78 लाख स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं, जिनमें से लगभग 70.5 लाख प्री-पेड स्मार्ट मीटर हैं। प्रीपेड प्रणाली में उपभोक्ताओं को बिजली उपयोग के लिए पहले रिचार्ज करना होता है।

मोबाइल एप या वेबसाइट पर देखे जानकारी

पोस्टपेड से प्रीपेड में बदलाव के बाद उपभोक्ताओं को 30 दिन का ग्रेस पीरियड दिया जाता है, ताकि वे नई व्यवस्था के अनुरूप खुद को ढाल सकें। स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपभोक्ता अपनी खपत, बिल और बैलेंस की जानकारी मोबाइल एप या कॉरपोरेशन की वेबसाइट पर तुरंत देख सकते हैं।

शून्य बैलेंस होने पर कट जाएगी बिजली

पावर कॉरपोरेशन ने स्पष्ट किया है कि स्मार्ट मीटर प्रणाली में कनेक्शन कटने और फिर जुड़ने की पूरी तरह स्वचालित है। बैलेंस शून्य होते ही बिजली आपूर्ति अपने आप कट जाती है और रिचार्ज करते ही तुरंत बहाल हो जाती है।

उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए ही नेगेटिव बैलेंस पर आंशिक रिचार्ज करने के बाद तीन दिन की यह अस्थायी राहत दी जा रही है। निगम ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने प्री-पेड स्मार्ट मीटर का बैलेंस निगेटिव में न जाने दें।