विद्युत कर्मचारी करेंगे प्रदेशव्यापी आंदोलन: जबरन स्मार्ट मीटर लगाने और उत्पीड़न के खिलाफ मार्च–अप्रैल में प्रदर्शन

विद्युत कर्मचारी करेंगे प्रदेशव्यापी आंदोलन: जबरन स्मार्ट मीटर लगाने और उत्पीड़न के खिलाफ मार्च–अप्रैल में प्रदर्शन

Electricity employees to launch statewide agitation

Electricity employees to launch statewide agitation

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने बिजली कार्मिकों के आवासों पर जबरन स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने के साथ ही उत्पीड़नात्मक कार्रवाइयां किए जाने का आरोप लगाया है।

पावर कारपोरेशन प्रबंधन को चेतावनी दी है कि जबरन स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने और उत्पीड़न करने की कार्रवाइयां जल्द बंद नहीं की गईं तो मार्च व अप्रैल में प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।

संघर्ष समिति के केंद्रीय पदाधिकारियों की गुरुवार को हुई बैठक में बिजली कर्मियों का उत्पीड़न किए जाने और उनके आवासों ज परबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने का निर्णय लिया गया।

मार्च में क्षेत्रीय व परियोजना मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे। अप्रैल में लखनऊ स्थित पावर कारपोरेशन के मुख्यालय शक्ति भवन पर प्रदर्शन होगा। प्रदर्शन के दौरान आंदोलन की आगामी रणनीति तय की जाएगी।