UP में अप्रैल से बढ़ेगा बिजली बिल, उपभोक्ताओं पर पड़ेगा अतिरिक्त आर्थिक बोझ
Electricity bills in UP to rise starting April
लखनऊ। Electricity bills in UP to rise starting April, विद्युत उपभोक्ताओं को अगले महीने बिजली बिल में 2.14 प्रतिशत अधिक धनराशि का भुगतान करना होगा। पावर कॉरपोरेशन जनवरी के लिए लागू 2.14 प्रतिशत ईंधन अधिभार शुल्क की वसूली अप्रैल में करेगा।
इस शुल्क के वसूले जाने से 3.5 करोड़ रुपये से ज्यादा उपभोक्ताओं पर लगभग 142 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार पड़ेगा। मार्च के बिल में ईंधन अधिभार शुल्क से 2.42 प्रतिशत कमी का लाभ उपभोक्ताओं को मिला था।
उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा है कि प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं का बिजली कंपनियों पर 51 हजार करोड़ रुपये से अधिक सरप्लस निकल रहा है।
ईंधन अधिभार शुल्क की वसूली गलत तरीके से की जा रही है। जल्द ही विद्युत नियामक आयोग से ईंधन अधिभार शुल्क के फार्मूले की जांच कराने की मांग की जाएगी। परिषद का उद्देश्य उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा करते हुए अनुचित वसूली को रोकना है।