कुल्लू में चुनावी माहौल गरम, कांग्रेस उम्मीदवार पर गंभीर आरोप

कुल्लू में चुनावी माहौल गरम, कांग्रेस उम्मीदवार पर गंभीर आरोप

Election Atmosphere Heats Up in Kullu

Election Atmosphere Heats Up in Kullu

 कुल्लू। Election Atmosphere Heats Up in Kullu, हिमाचल प्रदेश में पंचायत और शहरी निकाय चुनाव की राजनीति चरम पर है। जिला कुल्लू में नगर पंचायत बंजार में कांग्रेस उम्मीदवार पर फर्जी जाति प्रमाणपत्र देने का आरोप है। भाजपा ने इस संबंध में एसडीएम बंजार से शिकायत की थी, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में भाजपा ने चुनाव आयोग से मांग की है कि वह एसडीएम को तुरंत हटाएं। 

बंजार के भाजपा विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा कि नगर पंचायत के वार्ड नंबर 5 से रोशन लाल कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। रोशन लाल ने साल 1989 में बने जाति प्रमाण पत्र को एसडीएम के समक्ष प्रस्तुत किया, जो पूरी तरह से फर्जी है।

भाजपा के उम्मीदवार ठाकुर चंद ने एसडीएम के समक्ष इसका विरोध किया और इसकी जांच करने की भी मांग रखी। लेकिन एसडीएम ने इस पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया।

साक्ष्य देने के बावजूद कार्रवाई नहीं की

विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा कि एसडीएम कार्यालय में ही जाति प्रमाण पत्र को लेकर सभी साक्ष्य मौजूद थे। लेकिन जिस तरह से एसडीएम ने इसकी जांच नहीं की। उससे पता चलता है कि चुनाव में सही तरीके से मतदान को करवाना भी एक चुनौतीपूर्ण कार्य होगा। क्योंकि एसडीएम शिकायत मिलने के बावजूद कोई जांच नहीं कर रहे हैं।

निष्पक्ष चुनाव के लिए एसडीएम को हटाएं

विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा कि ऐसे में अब भाजपा चुनाव आयोग से मांग करती है कि एसडीएम बंजार पर कार्रवाई की जाए और निष्पक्ष मतदान के लिए उन्हें पद से हटाया जाए। वहीं कांग्रेस के उम्मीदवार रोशन लाल द्वारा जो फर्जी प्रमाण पत्र जारी किया गया है, उस पर भी कानूनी कार्रवाई की जाए।