Elaborate Arrangements in

हमीरपुर में नीट-यूजी 2026 के लिए पुख्ता इंतजाम, 5 परीक्षा केंद्र बनाए गए

pp

Elaborate Arrangements in

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा 3 मई को आयोजित की जा रही राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-नीट (यूजी)-2026 के लिए हमीरपुर में व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। एनटीए के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं, वहीं जिला प्रशासन भी परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए सक्रिय रूप से जुटा हुआ है।

बुधवार को डीआरडीए हॉल में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में एसपी बलवीर सिंह, परीक्षा केंद्रों के समन्वयक एवं सहायक आयुक्त चिराग शर्मा सहित अन्य अधिकारियों ने व्यवस्थाओं की समीक्षा की। चिराग शर्मा ने बताया कि हमीरपुर शहर और आसपास के शिक्षण संस्थानों में कुल 5 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

उम्मीदवारों की सुविधा के लिए एचआरटीसी की विशेष बसें चलाई जाएंगी। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर अलग-अलग मजिस्ट्रेट नियुक्त किए जाएंगे और सुरक्षा व्यवस्था के तहत पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। अधिकारियों को एनटीए के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था या विवाद की स्थिति न बने।

बैठक में शिक्षा विभाग, डाक विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भी भाग लेकर अपनी जिम्मेदारियों पर चर्चा की।