राम मंदिर के लिए सीएम एकनाथ शिंदे ने खोला खजाना! दान में दिए 11 करोड़ रुपए

राम मंदिर के लिए सीएम एकनाथ शिंदे ने खोला खजाना! दान में दिए 11 करोड़ रुपए

Eknath Shinde donated Rs 11 crore for construction of Ram Mandir

Eknath Shinde donated Rs 11 crore for construction of Ram Mandir

अयोध्या। Eknath Shinde donated Rs 11 crore for construction of Ram Mandir: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के पुत्र श्रीकांत शिंदे शनिवार को रामनगरी पहुंचे। रामलला का दर्शन पूजन किया। साथ ही कारसेवकपुरम जाकर श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय से मुलाकात की। इस दौरान मंदिर निर्माण के लिए उन्होंने 11 करोड़ रुपये का चेक भी चंपतराय को भेंट किया। 

चंपतराय ने उनका व उनके परिवार का कुशलक्षेम पूछा। इस मौके पर ट्रस्टी डॉ. अनिल कुमार मिश्र, संघ के उत्तर प्रदेश पूर्वी क्षेत्र के सह संपर्क प्रमुख मनोज कुमार, वरिष्ठ प्रचारक गोपाल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

श्रीकांत शिंदे ने मंदिर के निर्माण में सहयोग अर्पित करने के लिए अपने को सौभाग्यशाली बताया। कहा कि रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही संपूर्ण राष्ट्र का जागरण, उत्थान व देशवासियों का कल्याण होगा। उनके साथ महाराष्ट्र के कई नेता थे।

महाराष्ट्र से आई खास पूजन सामग्री

राम मंदिर के गर्भगृह में 22 जनवरी को रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा होगी। 16 जनवरी से पूजन का क्रम प्रारंभ हो जाएगा। इसमें प्रयुक्त होने वाली पूजन सामग्री भी शुक्रवार को महाराष्ट्र के धुलिया (धुले) जिले से यहां पहुंच गई। सुबह कारसेवकपुरम में पूजन सामग्री के पहुंचने पर श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय, ट्रस्टी डॉ. अनिल कुमार मिश्र ने इसे प्राप्त किया। 

208 ताम्र कलश व 150 धर्म ध्वजाएं

सामग्री लेकर आने वालों ने महासचिव व डॉ. अनिल को अंगवस्त्र प्रदान कर स्वागत किया। महाराष्ट्र से पहुंची पूजन सामग्री में औषधीय लकड़ियां, 208 ताम्र कलश व 150 धर्म ध्वजाएं हैं। इन्हीं कलशों से रामलला का जलाभिषेक किया जाएगा।

डॉ. अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि यह गौरवपूर्ण क्षण है। देश के सभी लोगों इसमें सहयोग की आहुति डालने को आतुर हैं। सामग्री ले आने वालों का प्रतिनिधित्व नंदन केले ने किया। उन्होंने बताया कि रामलला के प्राण प्रतिष्ठा उत्सव में हम सब पूजन सामग्री देने के साथ सम्मिलित हो गए।

यह पढ़ें:

एसएसपी की जान लेने पर आमादा हुआ सिपाही : बिगुल से किया हमला, बाल-बाल बचे

प्रधानमंत्री मोदी का दिल छू गया जुबिन नौटियाल का राम भजन, सोशल मीडिया पर किया शेयर

महिला के भतीजे से थे अवैध संबंध, नाबालिग बेटे ने किया विरोध तो 'भाई' ने कर दी हत्या