यूपी में आठ IPS अफसरों के तबादले, पीयूष मोर्डिया बने लखनऊ के नये ADG जोन
BREAKING
'हिंदू लड़कियां नंगे होकर पैसा कमाएंगी...' अनिरुद्धाचार्य और प्रेमानंद के बाद अब साध्वी ऋतंभरा के वीडियो पर विवाद, यहां पूरा बयान सुनिए उपराष्ट्रपति के चुनाव की घोषणा; इलेक्शन कमीशन ने जारी किया पूरा शेड्यूल, इस तारीख को वोटिंग, देश का अगला उपराष्ट्रपति कौन? CM नीतीश कुमार का एक और बड़ा ऐलान; बिहार में शिक्षा विभाग के इन कर्मियों का मानदेय दोगुना किया, चुनाव से पहले फैसला सस्ता हुआ LPG सिलेंडर; आज 1 अगस्त से घट गई इतनी कीमत, जानिए इस राहत के बाद अब जेब से कितने रुपये खर्च करने होंगे ट्रंप ने बदला अपना फैसला; भारत पर 25% टैरिफ 7 दिन टाला, आज 1 अगस्त से लागू होना था, पाकिस्तान पर 19% टैरिफ लगाया

यूपी में आठ IPS अफसरों के तबादले, पीयूष मोर्डिया बने लखनऊ के नये ADG जोन

Uttar Pradesh IPS Transfer 2023

Uttar Pradesh IPS Transfer 2023

लखनऊ। Uttar Pradesh IPS Transfer 2023 शासन ने शनिवार देर रात आठ आइपीएस अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया। लंबे इंतजार के बाद जोन व रेंज स्तर पर फेरबदल किया गया है।

शासन ने लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में तैनात संयुक्त पुलिस आयुक्त, कानून व्यवस्था के पद पर तैनात पीयूष मोर्ड‍िया को लखनऊ जोन का एडीजी बनाया गया है। देवीपाटन रेंज के डीआइजी उपेन्द्र कुमार अग्रवाल को लखनऊ कमिश्नरेट में नया संयुक्त पुलिस आयुक्त, कानून व्यवस्था बनाया गया है।

Uttar Pradesh IPS Transfer 2023

अयोध्या रेंज के डीआइजी अमरेंद्र कुमार को देवीपाटन रेंज का डीआइजी बनाया गया है। आइजी रेंज मेरठ प्रवीण कुमार को अयोध्या रेंज का आइजी बनाया गया है। आइजी आगरा रेंज नचिकेता झा को आइजी मेरठ रेंज बनाया गया है।

अलीगढ रेंज के डीआइजी के पद तैनात रहे दीपक कुमार को पदोन्नति के बाद अब आइजी आगरा रेंज के पद पर तैनाती दी गई है। कानपुर कमिश्नरेट में तैनात अपर पुलिस आयुक्त सुरेश राव कुलकर्णी को डीआइजी अलीगढ़ रेंज के पद पर तैनात किया गया है।

डीआइजी एसएसआइटी, मुख्यालय लखनऊ के पद पर तैनात अमित वर्मा को कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस आयुक्त के पद पर तैनाती दी गई है।

यह पढ़ें:

अतीक अहमद के भाई के दो गुर्गे फंसे पुलिस के शिकंजे में, खुलेगा उमेश पाल हत्याकांड का राज?

लालू यादव के समधी और सपा नेता जितेंद्र यादव के घर ED का छापा

अतीक के घर पर लगा ताला, अंदर भूख-प्यास से तड़प रहे उसके प्यारे; ब्रूनो ने तोड़ा दम