Efforts are underway to provide CPR training in schools
BREAKING
हरियाणा के स्कूलों में सर्दी की छुट्टियां बढ़ीं; भीषण ठंड के चलते शिक्षा विभाग का फैसला, सभी सरकारी-प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे, पढ़िए चंडीगढ़ में महिलाओं को हिप्नोटाइज कर लूट-पाट करते; पुलिस ने 5 शातिर दबोचे, बातों में फंसाकर सोने के गहने और नकदी लूट लेते थे पंजाब में स्कूलों का समय बदला; जबरदस्त ठंड और शीतलहर के चलते फैसला, 21 जनवरी तक लागू रहेगी यह नई टाइमिंग, पढ़िए 'पापा बहुत बड़े कर्जे में हैं'..; वोट डालकर लौट रहे अक्षय कुमार से लड़की ने लगाई मदद की गुहार, फिर अक्षय ने जो किया, वो देखिए IPS शत्रुजीत कपूर को ITBP चीफ बनाया गया; हरियाणा के चर्चित DGP रहे, अब संभालेंगे भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की कमान

हरियाणा प्रदेश के स्कूलों में सीपीआर प्रशिक्षण के प्रयास जारी: तरुण भंडारी

Efforts a

Efforts are underway to provide CPR training in schools

 हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सेनी के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी ने कहा कि सुदेश भंडारी ट्रस्ट की तरफ से प्रदेश में अब तक  500 सीपीआर शिविरों का आयोजन किया जा चुका है। इन शिविरों में युवाओं की सहभागिता से इस अभियान को बल मिला है। वह गुरुवार को सेक्टर 4 में अपने पिता स्वर्गीय सुदेश भंडारी की पुण्य तिथि के अवसर पर सीपीआर शिविर के आयोजन पर मीडिया से बात कर रहे थे। इस अवसर पर 108 हवन यज्ञ का भी आयोजन किया गया, जिसमें कई लोगों ने यज्ञ में पूर्णाहूति डाली। इस अवसर पर हरियाणा के पूर्व स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता सहित कई नेता मौजूद थे। 


तरुण भंडारी ने बताया कि देश में लोगों के लिए आज सबसे बड़ा खतरा हृदयघात होना है, जिसमें समय पर सीपीआर के प्रति जागरूकता से ही व्यक्ति की जान की रक्षा को सुनिश्चित किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि सीपीआर शिविरों में युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाता है ताकि युवा सीपीआर को जन जन तक पहुंचने में सहयोग करें। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि प्रदेश के स्कूलों में सीपीआर के शिविरों का आयोजन होता आया है और इसे हर युवा और विद्यार्थी के जीवन का हिस्सा बनाने के लिए ट्रस्ट के प्रयास भी जारी हैं। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट की ओर से शिविरों के प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए जाते हैं। इससे युवाओं को प्रेरणा मिलती है और वे समाज के मार्गदर्शक भी बनते हैं।