जालंधर में ईडी का अगला एक्शन: कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के करीबियों को दिल्ली समन की तैयारी

जालंधर में ईडी का अगला एक्शन: कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के करीबियों को दिल्ली समन की तैयारी

1000219796

ED's next action in Jalandhar: Preparations underway to summon Cabinet

जालंधर। आम आदमी पार्टी के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा पर ईडी की कार्रवाई के बाद जालंधर स्थित उनके सहयोगियों को भी पूछताछ के लिए तलब किया जाएगा। 17 अप्रैल को जालंधर में एक प्रमुख कारोबारी पर दबिश देकर ईडी रिकॉर्ड जांच के लिए ले गई थी।

अब संजीव अरोड़ा पर शिकंजा कसते हुए उनके बिजनेस पार्टनर पर कार्रवाई होने जा रही है। ईडी की कार्रवाई में अभी तक ये कारोबारी जांच में शामिल नहीं हुए है। कैबिनेट मंत्री के लुधियाना स्थित निवास और अन्य जगह पर जब ईडी ने कार्रवाई ठीक उसी समय जालंधर रहने वाले उनके नजदीकी कारोबारी पर भी कार्रवाई हुई।

यहां तीन दिन तक ईडी की जांच चली लेकिन उक्त कारोबारी पकड़ में नहीं आया। जालंधर में करोंड़ों की प्रॉपर्टी और मनी लाड्रिंग के आरोपों कारण ईडी ने उन पर कार्रवाई की। शहर के प्रसिद्ध कारोबारी अपने अन्य सहयोगियों के साथ प्रॉपर्टी और अन्य कारोबार करते है।

इनके कैबिनेट मंत्री के साथ सीधे संपर्क है। 17 अप्रैल को ईडी ने रेड के दौरान प्रॉपर्टी से जुड़े दस्तावेज और पैसे के लेनदेन का रिकॉर्ड जब्त कर संजीव अरोड़ा से जुड़े कई सबूतों को जुटाया था। विभागीय सूत्रों के मुताबिक रेड के दौरान ईडी उक्त कारोबारी से पूछताछ नहीं कर सकी थी हालांकि, उनके परिवार से ईडी की टीम ने पूछताछ की थी।

कारोबारी को ईडी ने जांच में सहयोग करने को कहा था लेकिन अभी तक वे ईडी की जांच में शामिल नहीं हुए। अब कैबिनेट मंत्री को ईडी अपने साथ दिल्ली ले गई है तो आगे कार्रवाई के लिए पंजाब में उनके सहयोगियों को भी जांच में शामिल किया जा रहा है।