Ed Cowan talk about fight with Virat Kohli
BREAKING
'हिंदू लड़कियां नंगे होकर पैसा कमाएंगी...' अनिरुद्धाचार्य और प्रेमानंद के बाद अब साध्वी ऋतंभरा के वीडियो पर विवाद, यहां पूरा बयान सुनिए उपराष्ट्रपति के चुनाव की घोषणा; इलेक्शन कमीशन ने जारी किया पूरा शेड्यूल, इस तारीख को वोटिंग, देश का अगला उपराष्ट्रपति कौन? CM नीतीश कुमार का एक और बड़ा ऐलान; बिहार में शिक्षा विभाग के इन कर्मियों का मानदेय दोगुना किया, चुनाव से पहले फैसला सस्ता हुआ LPG सिलेंडर; आज 1 अगस्त से घट गई इतनी कीमत, जानिए इस राहत के बाद अब जेब से कितने रुपये खर्च करने होंगे ट्रंप ने बदला अपना फैसला; भारत पर 25% टैरिफ 7 दिन टाला, आज 1 अगस्त से लागू होना था, पाकिस्तान पर 19% टैरिफ लगाया

OMG: Virat Kohli का कत्ल कर देता ये क्रिकेटर, अगर ऐसा नहीं हुआ होता...

Ed Cowan talk about fight with Virat Kohli

Ed Cowan talk about fight with Virat Kohli

Virat Kohli जो कि भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज हैं| अगर तबियत में होते हैं तो गेंदबाजों के छक्के छुड़ा देते हैं| लेकिन यहां सिर्फ ये कहना शायद गलत होगा कि विराट का सिर्फ बैट ही चलता है| दरअसल, विराट कोहली बैट चलाने के साथ-साथ अपनी आक्रामक गतिविधि के लिए भी मशहूर हैं| विराट मस्ती तो खूब करते है लेकिन विराट को कौन सी बात कब कितनी देर में खटक जाए| इसका कुछ पता नहीं| फिर तो बस विराट का आक्रामक रूप ही दिखता है| जहां विराट कोहली के इसी आक्रामक रूप के चलते कई बार लोग उनसे खुन्नस भी खा जाते हैं| विराट की आक्रामकता को लेकर उनकी हत्या की सोच का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है| जानिये क्या है पूरा माजरा...

ऑस्ट्रेलिया का एक क्रिकेटर करना चाहता था विराट की हत्या...

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के चर्चित पूर्व क्रिकेटर एड कॉवन ने एक इंटरव्यू के दौरान चौंकाने वाली बात बताई| एड कॉवन के मुताबिक, वह एक समय में विराट कोहली की हत्या करने के विचार में थे| एड कॉवन कहते हैं कि 2013 में जब वह भारत के साथ एक मैच खेल रहे थे तो इस दौरान विराट कोहली और उनके बीच टकराव की स्थिति बनी| इस बीच विराट गुस्से से आपे के बाहर दिखे| जहां तब उनके मन में विचार आया कि वह विराट के अब बस स्टंप ही घोंप दें|

बात हत्या के विचार तक कैसे?

एड कॉवन के अनुसार, उस मैच के दौरान उनकी मां की तबियत भी काफी खराब चल रही थी| जिसके चलते उनका दिमाग वैसे भी परेशां था और ऊपर से विराट ने उन्हें कुछ ऐसा कहना शुरू कर दिया जो कि बर्दास्त से बाहर था| ठीक नहीं था| विराट को ऐसा नहीं बोलना चाहिए था| लेकिन विराट को समझ ही नहीं आ रहा था कि वह गुस्से में बोल क्या रहे हैं? वो तो बाद में उन्हें समझाया गया तब उन्हें अहसास हुआ कि उन्हें ऐसा नहीं बोलना चाहिए था|

मेरी भी सहनशीलता टूटी, लेकिन...

एड कॉवन कहते हैं कि विराट की आक्रामकता पर उनकी भी सहनशीलता टूटती जा रही थी और एक समय में उन्हें लगा कि वह स्टंप उखाड़ें और विराट कोहली के घोंप दें और मार दें| लेकिन उन्होंने खुद को काबू किया| क्योंकि यह सब उनका सिर्फ गुस्सा था| अंदर से उनका मन यह कभी गवारा नहीं करता कि वह विराट को किसी को भी इस तरह से नुकसान पहुंचाएं| कॉवन ने कहा कि विराट कोहली के साथ मैंने जो सोचा उसे लेकर मुझे गलत मत समझिये| विराट एक बेस्ट खिलाड़ी हैं और मैं उनकी प्रशंसा करता हूँ|

 

यह भी पढ़ें - ऐसा गुस्सा! मैच फील्ड पर भड़क उठे विराट कोहली, लड़ाई पर हुए उतारू... लोग बोले- बंदे की कप्तानी गई पर गर्म तेवर नहीं