Assembly Elections 2026: देश के 5 प्रदेशों में विधानसभा चुनाव की घोषणा; इलेक्शन कमीशन ने जारी किया शेड्यूल

देश के 5 प्रदेशों में विधानसभा चुनाव की घोषणा; इलेक्शन कमीशन ने जारी किया शेड्यूल, केवल पश्चिम बंगाल में 2 फेज में वोटिंग

ECI Announced Assembly Elections 2026 In 4 States And 1 UT Breaking

Assembly Elections 2026: देश के 4 राज्यों (पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरलम) और 1 केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनाव की घोषणा कर दी गई है। इलेक्शन कमीशन ने आज रविवार शाम दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनावी शेड्यूल जारी किया। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने जानकारी दी कि असम, केरलम और पुडुचेरी में 9 अप्रैल 2026 को एक फेज में चुनाव सम्पन्न कराया जाएगा। इसी तरह तमिलनाडु में भी 23 अप्रैल को एक फेज में वोटिंग कराई जाएगी। जबकि पश्चिम बंगाल में वोटिंग 2 फेज में होगी। पहले फेज की वोटिंग 23 अप्रैल और इसके बाद दूसरे फेज की वोटिंग 29 अप्रैल को कराई जाएगी।

चुनाव रिजल्ट 4 मई को आयेगा

इन पांचों प्रदेशों में विधानसभा चुनाव का रिजल्ट एक ही दिन डिक्लेयर किया जाएगा। 4 मई को वोटों की गिनती के साथ नतीजा जारी होगा। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि इन सभी प्रदेशों में चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। पिछले दिनों तैयारियों का रिव्यू करने के लिए सभी चुनावी राज्यों का दौरा किया गया था। इस दौरान ECI ने सभी जानी-मानी पॉलिटिकल पार्टियों से मुलाकात की और उनके सुझाव लिए। कमीशन ने डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन ऑफिसर्स, SPs, IGs, DIGs और सभी एनफोर्समेंट एजेंसियों के नोडल ऑफिसर्स से भी मुलाकात की। कमीशन ने संबंधित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश के चीफ इलेक्शन ऑफिसर्स, चीफ सेक्रेटरी और DGPs के साथ भी बैठक की।

6 राज्यों में उपचुनाव का ऐलान

इसी के साथ 6 राज्यों में अलग-अलग विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान भी किया गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि गोवा, गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, नागालैंड और त्रिपुरा की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराया जाएगा। शेड्यूल के अनुसार गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा के विधानसभा क्षेत्रों के लिए 9 अप्रैल को और गुजरात और महाराष्ट्र के विधानसभा क्षेत्रों के लिए 23 अप्रैल वोटिंग होगी। वहीं वोटों की गिनती 4 मई को ही होगी।

फ्री, फेयर, ट्रांसपेरेंट चुनाव के लिए ECI  कमिटेड

ज्ञानेश कुमार ने कहा कि ECI लाखों इलेक्शन अधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों के साथ, फ्री, फेयर, ट्रांसपेरेंट, आसान और शांतिपूर्ण चुनाव पक्का करने के लिए कमिटेड है। साथ ही हर वोटर का उनके पोलिंग स्टेशन पर स्वागत करने और उन्हें वोटिंग का एक अच्छा और आरामदायक अनुभव देने के लिए तैयार है। मैं हमारे युवाओं और पहली बार वोट देने वालों से एक खास अपील भी करना चाहूंगा- 'मेरे प्यारे दोस्तों, आप अपनी ज़िंदगी की सबसे ज़रूरी ज़िम्मेदारियों में से एक निभाने वाले हैं, अपने डेमोक्रेटिक अधिकार, वोट देने के अधिकार का इस्तेमाल करने वाले हैं। मैं आपसे गुज़ारिश करता हूँ कि इस महान डेमोक्रेटिक काम में पूरे जोश के साथ हिस्सा लें और ज़िम्मेदारी और भरोसे के साथ अपना वोट डालें। आपका वोट आपके राज्य और देश का भविष्य बनाने में आपकी पसंद है।'

Assembly Elections 2026

साफ निर्देश- चुनाव बिना किसी हिंसा के हो

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा, सभी प्रवर्तन अभिकरण (Enforcement Agencies) को साफ निर्देश दिए गए हैं कि इन 5 प्रदेशों में चुनाव बिना किसी हिंसा के हो। कलेक्टरों और SP को कहा गया है कि उन्हें पूरी निष्पक्षता से काम करना है और कानून का शासन लागू करना है। ऑब्जर्वर राज्यों का दौरा करेंगे, उनकी डिटेल्स पब्लिक की जानी चाहिए, और सोशल मीडिया पर किसी भी फेक न्यूज़ पर सख्ती से नज़र रखी जानी चाहिए और ज़रूरी कार्रवाई की जानी चाहिए। ज्ञानेश कुमार ने कहा ये पांच राज्य और UT भारत के अलग-अलग ज्योग्राफिकल और कल्चरल लैंडस्केप को दिखाते हैं। यहां चुनाव न सिर्फ़ एक डेमोक्रेटिक काम है, बल्कि भारत की सांस्कृतिक समृद्धि भी है और सही मायने में हमारे देश की एकता और विविधता एक झलक है।