Duggal-Nagarkoti Group wins Chandigarh Press Club elections
BREAKING
सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 35% आरक्षण; नीतीश सरकार का बड़ा ऐलान, बिहार में चुनाव से पहले महिला आरक्षण पर फैसला डायन बताकर 5 लोगों को जिंदा जलाया; पहले मारा-पीटा फिर जलाकर मार दिया, बिहार में इस क्रूरता से कांप उठे लोग, सरकार तक हड़कंप उत्तराखंड में बादल फटा, भीषण सैलाब; SDRF की टीम रवाना की गई, लोगों को सेफ रेस्क्यू करने का प्रयास, मानसून सीजन बना आफत चंडीगढ़ के उद्योगपति एमपी चावला की बड़ी जीत; डा. लाल पैथ लैब से खाली कराया अपना परिसर, कोर्ट के आदेश से कब्जा हटा, पढ़िए चंडीगढ़ के धनास में निकली जगन्नाथ रथ यात्रा; 'महाप्रभु' की जय-जयकार से गूंजा क्षेत्र, भक्ति भाव में झूमते दिखे लोग, गजब उल्लास दिखा

चंडीगढ़ प्रेस क्लब चुनावों में दुग्गल-नगरकोटि ग्रुप ने मारी बाजी

Duggal-Nagarkoti Group wins Chandigarh Press Club elections

Duggal-Nagarkoti Group wins Chandigarh Press Club elections

चंडीगढ़। चंडीगढ़ प्रेस क्लब के चुनावों में दुग्गल-नगरकोटी ग्रुप ने बाजी मारी है। इस ग्रुप ने इस बार अध्यक्ष पद पर भी कब्जा कर लिया है, जबकि पिछली बार अध्यक्ष पद पर नलिन आचार्य ने बाजी मार ली थी। लेकिन नलिन आचार्य को हराकर सौरभ दुग्गल ने जीत दर्ज की है। जानकारी के अनुसार, चुनाव शांतिपूर्ण व परिवार की भांति हुए चुनाव में एकजुटता का संदेश देते हुए सभी सीटों पर सौरभ दुग्गल व नगरकोटी ग्रुप ने बाजी मार ली है। प्रधान पद के लिए सौरभ दुग्गल व नलिन आचार्य के बीच मुकाबला था। सौरभ दुग्गल को ३२९ वोट मिले जबकि नलिन आचार्य को २९१ वोट पड़े। इनमें चार वोट अवैध रही। इस प्रकार सौरभ दुग्गल ने ३८ वाटों से नलिन आचार्य को मात दे दी। 

वरिष्ठ उपप्रधान पद के लिए पंकज शर्मा व उमेश शर्मा के बीच मुकाबला था। पंकज शर्मा को २८६ वोट मिले जबकि उमेश शर्मा को ३४९ वोट मिले। उमेश ने ६३ वोटों से जीत दर्ज की। उपप्रधान एक के पद के लिए अर्चना सेठी व नेहा शर्मा के बीच मुकाबला था। अर्चना सेठी को २८८ वोट मिले जबकि नेहा शर्मा को ३२४ वोट मिले। नेहा ने ३६ वोटों से जीत दर्ज की।

उपप्रधान दो के पद के लिए राजिंदर धवन व दुष्यंत पुंडीर के बीच के बीच मुकाबला था। राजिंदर धवन को २८२ वोट मिले जबकि दुष्यंत पुंडीर को ३२८ वोट मिले। पुंडिर ने ४६  वोटों से जीत दर्ज की। सेक्रेटरी जनरल पद के लिए राकेश गुप्ता व राजिंदर सिंह नगरकोटि के बीच मुकाबला था। राकेश गुप्ता को २३३ वोट मिले जबकि नगरकोटि को ३८४ वोट मिले। नगरकोटि ने १५१ वोटों से जीत दर्ज की। सचिव पद के लिए दीपेंद्र ठाकुर व करनैल सिंह राणा के बीच मुकाबला था।

दीपेंद्र ठाकुर को २८८ वोट मिले जबकि करनैल सिंह राणा को ३२५ वोट मिले। राणा ने ३७ वोटों से जीत दर्ज की।  इसी प्रकार ’वाइंट सेक्रेट्री 1 पद के लिए अजय कुमार वर्मा व मनसा राम रावत के बीच मुकाबला था। अजय कुमार को २६२ वोट मिले जबकि मनसा राम रावत को ३४८ वोट मिले। मनसा राम रावत ने ८६ वोटों से जीत दर्ज की।’वाइंट सेक्रेट्री दो पद के लिए नवीन सेठी व श्रेयसी ठाकुर के बीच मुकाबला था। नवीन सेठी को २७४ वोट मिले जबकि श्रेयसी ठाकुर को ३३७ वोट मिले। श्रेयसी ठाकुर ने ५९ वोटों से जीत दर्ज की। इसी प्रकार कोषाध्यक्ष पद के लिए रवि कुमार अटवाल व राजेश ढल्ल के बीच मुकाबला था। रवि अटवाल को २८५ वोट मिले जबकि राजेश ढल्ल को ३३२ वोट मिले। इस प्रकार ढल्ल ने ४७ वोटों से जीत दर्ज की।