नशीले पदार्थों की सप्लाई करने वाले और अपराधिक वारदातों को अंजाम देने वालों हो जाओ सावधान, पुलिस करेगी सख्त से सख्त कार्रवाई

नशीले पदार्थों की सप्लाई करने वाले और अपराधिक वारदातों को अंजाम देने वालों हो जाओ सावधान, पुलिस करेगी सख्त से सख्त कार्रवाई

Drug Suppliers and Perpetrators of Criminal Acts

Drug Suppliers and Perpetrators of Criminal Acts

इंस्पेक्टर राजीव कुमार की टीम को फिर एक बड़ी कामयाबी।

पुलिस ने हेरोइन की सप्लाई करने वाले ड्रग तस्कर को किया काबू।

पकड़े गए आरोपी के कब्जे से 12.30 ग्राम हेरोइन बरामद।

रंजीत शम्मी चंडीगढ़। Drug Suppliers and Perpetrators of Criminal Acts: यूटी साउथ वेस्ट डिविजन का अहम थाना माने जाने वाले थाना 39 पुलिस को फिर उस वक्त एक बड़ी कामयाबी मिली।जब थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार की टीम ने हेरोइन की सप्लाई करने वाले ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है।पकड़े गए आरोपी की पहचान जगतपुरा मोहाली निवासी 20 वर्षीय काव्या के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 12.30 ग्राम हेरोइन बरामद की है। जानकारी के अनुसार पता चला कि यूटी पुलिस की एसएसपी कंवरदीप कौर के दिशा निर्देशों के चलते एसडीपीओ साउथ वेस्ट धीरज कुमार की सुपरविजन में थाना 39 के प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार की टीम में शामिल एएसआई पारस अपनी अन्य पुलिस पार्टी के साथ 2 मई शाम करीब 4 बजकर 50 मिनट पर एरिया में पेट्रोलिंग कर रहे थे। जैसे ही पुलिस की टीम सैक्टर 56 स्थित गवर्नमेंट हाई स्कूल के पास पहुंची तो पुलिस ने उक्त आरोपी को रोककर पूछताछ के दौरान उसकी तलाशी ली तो पुलिस को उसके कब्जे से 12.30 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत मामले में कारवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी को पुलिस जिला अदालत में पेश कर रिमांड हासिल कर सकती है। बता दे कि थाना 39 पुलिस की टीम ने अलग से इससे पहले जिसमे नशीले पदार्थों की सप्लाई करने, अवैध रूप से पिस्टल रखने, घरों में और वाहन चोरी, स्नैचिंग और अन्य आपराधिक मामलों को सुलझा दिया है। वही थाना प्रभारी का कहना है कि अगर किसी भी शातिर अपराधी ने एरिया में किसी भी तरह की वारदात या फिर नशीले पदार्थ की सप्लाई की तो पुलिस उसके खिलाफ सख्त से सख्त एक्शन लेगी।किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।