नशा मुक्ति और साइबर सुरक्षा: पुलिस अधीक्षक जींद का जागरूकता अभियान
Drug de-addiction and cyber security
सफीदों, (विनय दीवान): Drug de-addiction and cyber security: पुलिस अधीक्षक जींद द्वारा जे.बी. इंटरनेशनल स्कूल अफताफगढ (सफीदों) व ग्राम पंचायत खेड़ा खेमावती में नशामुक्ति व साइबर सुरक्षा के बारे में दी गई जानकारी ग्रामीणों व विद्यार्थियों को किया जागरूक
समाज को नशामुक्त, सुरक्षित एवं जागरूक बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे नशा मुक्ति जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक जीन्द कुलदीप सिंह, भा.पु.से. ने जे.बी. इंटरनेशनल स्कूल आफताबगढ (सफीदों) एवं ग्राम पंचायत भवन खेड़ा ,खेमावती पहुंचे । इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों , अभिभावको और ग्रामीणों को नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक जींद कुलदीप सिंह भा.पु.से. ने कहा कि नशा समाज और विशेषकर युवा पीढ़ी के भविष्य के लिए सबसे बड़ा खतरा है । उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ जागरूकता और समाज की एकजुटता ही इसे जड़ से समाप्त करने का सबसे प्रभावी उपाय है । उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे “Say Yes to Life, No to Drugs” अभियान से जुड़ें।
उन्होने कहा कि नशा तस्करों की सूचना हेल्पलाइन नंबर 1933 या 'मानस पोर्टल' पर दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रहेगी ।
उन्होने बताया कि https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSfEJ1O3ATm4GEhIrjE6kKe0i_y0iTKf_Vhdg7j0VCr3i_5JQA/viewform?usp=header के माध्यम से नशा करने वाले व्यक्तियों कि जानकारी दे सकते है ।
पुलिस अधीक्षक ने साइबर सुरक्षा पर संदेश देते हुए कहा कि आधुनिक युग में बढ़ते साइबर अपराधों से सावधान रहना अत्यंत आवश्यक है। मोबाइल फोन एवं इंटरनेट का गलत उपयोग गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों व अभिभावकों को सचेत करते हुए कहा कि किसी भी अज्ञात लिंक, मैसेज, ई-मेल या सोशल मीडिया रिक्वेस्ट पर बिना जांच-पड़ताल क्लिक न करें।
उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी बैंक, पुलिस या सरकारी अधिकारी कभी भी फोन पर ओटीपी, पासवर्ड या यूपीआई पिन नहीं मांगता। साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की।
नशा मुक्ति टीम के ईचांर्ज उप निरीक्षक नरेश कुमार ने विद्यार्थियों को नए तीन कानून( भारतीय न्याय सहिंता, भारतीय नागरिक सुरक्षा सहितां तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम) के बारे में विस्तार से जानकारी दी ।
उन्होंने कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति गलत व्यवहार करता है तो बिना झिझक पुलिस को सूचना दें या अपने माता-पिता को बताएं । आपके अधिकारों की जानकारी अपराधों पर रोक लगाने में अहम भूमिका निभाती है ।
इस अवसर पर गौरव शर्मा उप पुलिस अधीक्षक सफीदों,प्रबंधक अफसर थाना सदर सफीदों ,जे.बी. इंटरनेशनल स्कूल अफताफगढ(सफीदों) के डायरेक्टर , प्रिंसिपल, स्कूल स्टाफ, विद्यार्थी व उनके अभिभावक, तथा गांव खेड़ा ख़ेमावती में ग्राम पंचायत खेड़ा खेमावती के गणमान्य व्यक्तियों ,सहित पुलिस प्रवक्ता व नशा मुक्ति टीम के सदस्य व ग्रामिण महिलांए उपस्थित रही । पुलिस अधीक्षक ने अपने कर कमलों से जे बी इंटरनेशनल स्कूल के होनहार विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह ,लैपटॉप,व नकद ईनाम देकर सम्मानित भी किया।