Drug Consumption Video

खरड़ सिविल अस्पताल में ‘चिट्टे’ के सेवन का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

pp

Drug Consumption Video

सिविल अस्पताल खरड़ परिसर में 'चिट्टे' के सेवन का वीडियो सामने आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। 23 मई 2025 को दोपहर 12:32 बजे रिकॉर्ड किया गया यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

वीडियो में एक व्यक्ति अस्पताल के शौचालय में बैठकर खुलेआम नशा करता दिख रहा है। फर्श पर टूटी टाइलें, निर्माण का मलबा और गंदगी साफ दिखाई दे रही है। अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी की कमी उजागर हुई है।

प्रशासन पर सवाल  
यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब पंजाब सरकार "नशा मुक्त पंजाब" अभियान चला रही है। नवजीवन केंद्रों को मजबूत करने और जागरूकता अभियान के दावों के बीच सरकारी अस्पताल में ही नशा खोरी ने सिस्टम की पोल खोल दी है। 

स्थानीय लोगों ने वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश कुमार की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। शौचालय जैसे संवेदनशील स्थान पर न तो सुरक्षा कर्मी दिखे, न ही सीसीटीवी कैमरे।

स्थानीय लोगों की मांग  
घटना के बाद स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों ने मामले की जांच की मांग की है। लोगों का कहना है कि सिविल अस्पताल नशा मुक्ति का केंद्र होने चाहिए, न कि नशा खोरी का अड्डा। 

स्वास्थ्य विभाग से मांग की गई है कि दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई हो, सभी अस्पतालों में सीसीटीवी लगें, नियमित गश्त हो और बुनियादी सुविधाएं सुधारी जाएं।

फिलहाल वीडियो और तस्वीरें वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी गई हैं। मामले में अभी तक स्वास्थ्य विभाग का कोई आधिकारिक बयान नहीं  आया हैं