सैफई में 'ड्रोन' गिरा, अखिलेश का तंज— "जब ड्रोन नहीं उड़ा पा रहे, तो भाजपाई जहाज क्या उड़ाएंगे?"

सैफई में 'ड्रोन' गिरा, अखिलेश का तंज— "जब ड्रोन नहीं उड़ा पा रहे, तो भाजपाई जहाज क्या उड़ाएंगे?"

Akhilesh quips—

'Drone' crashes in Saifai; Akhilesh quips

लखनऊ। 'Drone' crashes in Saifai; Akhilesh quips, ट्रायल के दौरान सैफई इलाके के नंदपुर गांव में ड्रोन के खेत में गिरने को लेकर सपा प्रमुख ने भाजपा पर तीखा तंज किया है। सपा प्रमुख ने एक्स पर लिखा, ‘भाजपा सरकार में कोई भी परीक्षण सफल क्यों नहीं हो पाता है। सैफई की जनता कह रही है जब भाजपाई ड्रोन नहीं उड़ा पा रहे हैं तो सैफई की उस हवाई-पट्टी से जहाज क्या उड़ाएंगे, जिस रनवे को भाजपा ने राजनीतिक विद्वेषवश बिना रखरखाव के उपेक्षित छोड़ दिया है।’

सपा प्रमुख ने लिखा कि अचानक ड्रोन के खेत में गिरने से लोगों ने सोचा कहीं कोई मिसाइल तो नहीं, जो युद्ध क्षेत्र से भटक कर यहां आ गिरी है। अगर ये किसी सरकारी परीक्षण का हिस्सा है तो नागरिकों को पहले से आगाह करना था। जब ये विश्वास ही नहीं है कि ड्रोन उड़ेगा कि नहीं तो आम लोगों के इलाके में इसे उड़ाने का जोखिम क्यों उठाया गया?

कहीं ये किसी बस्ती पर गिर जाता तो जान-माल की हानि हो सकती थी। उन्होंने मांग की कि सरकार इस मामले में जांच बिठाए और किसान के खेत में हुई आर्थिक हानि, मानसिक आघात का आंकलन कर मुआवजा दे। भविष्य में ऐसे सभी टेस्ट-एक्सपेरिमेंट निर्धारित निर्जन क्षेत्रों में ही किए जाएं।

युवाओं को झांसे में नहीं आना है: अखिलेश

एक अन्य पोस्ट में उन्हाेंने युवाओं से चुनावी तैयारी जुटने का आह्वान किया। लिखा कि युवा इस बार भाजपा की जालसाजी नहीं चलने देंगे। बाहर के राज्यों से आए नकली वोट डालने वाले ‘चुनावी घुसपैठियों’ को खदेड़कर, पकड़कर, वीडियो के सबूत सहित पुलिस के हवाले करेंगे। युवाओं को भाजपा के झांसे में नहीं आना है। वे आपको उकसाएंगे, प्रतिक्रिया को बाध्य करेंगे, लेकिन अपना आपा नहीं खोना है। हमें सोच-समझकर, शांत होकर चलना है।