द्रौपदी का डांडा एवलॉन्च की बरसी, पहाड़ ने खोई दो जाबांज माउंटेनियर बेटियां, बर्फ में दफन हुए थे 29 पर्वतारोही
BREAKING
'हिंदू लड़कियां नंगे होकर पैसा कमाएंगी...' अनिरुद्धाचार्य और प्रेमानंद के बाद अब साध्वी ऋतंभरा के वीडियो पर विवाद, यहां पूरा बयान सुनिए उपराष्ट्रपति के चुनाव की घोषणा; इलेक्शन कमीशन ने जारी किया पूरा शेड्यूल, इस तारीख को वोटिंग, देश का अगला उपराष्ट्रपति कौन? CM नीतीश कुमार का एक और बड़ा ऐलान; बिहार में शिक्षा विभाग के इन कर्मियों का मानदेय दोगुना किया, चुनाव से पहले फैसला सस्ता हुआ LPG सिलेंडर; आज 1 अगस्त से घट गई इतनी कीमत, जानिए इस राहत के बाद अब जेब से कितने रुपये खर्च करने होंगे ट्रंप ने बदला अपना फैसला; भारत पर 25% टैरिफ 7 दिन टाला, आज 1 अगस्त से लागू होना था, पाकिस्तान पर 19% टैरिफ लगाया

द्रौपदी का डांडा एवलॉन्च की बरसी, पहाड़ ने खोई दो जाबांज माउंटेनियर बेटियां, बर्फ में दफन हुए थे 29 पर्वतारोही

Draupadi ka Danda Avalanche

Draupadi ka Danda Avalanche

उत्तरकाशी। Draupadi ka Danda Avalanche: उत्तराखंड में एक साल पहले आए हिमस्खलन में मरने वालों की संख्या अब 30 हो गई है। इस हादसे में 29 पर्वतारोहियों का शव बरामद हो गया था, जबकि दो अभी तक लापता थे। अब इन दो पर्वतारोहियों में से एक का शव गुरुवार को बरामद हुआ है।

द्रोपदी का डांडा हिमस्खलन की घटना में 1 साल बाद एक पर्वतारोही का शव बरामद हुआ है, वहीं एक अभी लापता चल रहा है। द्रौपदी का डांडा में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान की ओर से चलाए गए खोज बचाओ अभियान में लापता चल रहे दो पर्वतारोही में से एक पर्वतारोही का शव बरामद हो गया है।

दो लापता में से एक का शव बरामद

गुरुवार को इस हादसे में लापता हुए दो लोगों में से एक का शव बरामद हो गया है। शव को उत्तरकाशी तक पहुंचाने के लिए नेहरू पर्वतारोहण संस्थान ने सेना और वायुसेना से मदद मांगी है। सेना व वायु सेवा की ओर से हेलीकॉप्टर उपलब्ध होने पर प्रशिक्षु पर्वतारोही के बरामद शव को आज उत्तरकाशी पहुंचा जा सकता है।

4 अक्टूबर 2022 को हुआ था हादसा

द्रौपदी का डांडा क्षेत्र में 4 अक्टूबर 2022 को 29 पर्वतारोही हिमस्खलन की जद में आए थे। 27 पर्वतारोहियों के शव गत वर्ष ही बरामद कर लिए गए थे, जबकि दो लापता चल रहे थे। दूसरे लापता प्रशिक्षु पर्वतारोही की तलाश की जा रही है।

यह पढ़ें:

कार सवारों ने ढाबे पर की अंधाधुंध फायरिंग, ढाबा स्वामी समेत चार लोग घायल

Kedarnath dham yatra उमड़ रहा श्रद्धालुओं का सैलाब, हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग भी फुल, जानिए कब तक

चाचा की हत्या का आरोपी 14 साल बाद गिरफ्तार