Dr. Vineet Punia got a big responsibility in the upcoming elections of Haryana

डॉ. विनीत पुनिया को हरियाणा के आगामी चुनावों में मिली बड़ी जिम्मेदारी: पुनिया हरियाणा चुनाव समिति और राजनीतिक मामलों की समिति के सदस्य नियुक्त

Dr. Vineet Punia got a big responsibility in the upcoming elections of Haryana

Dr. Vineet Punia got a big responsibility in the upcoming elections of Haryana

Dr. Vineet Punia got a big responsibility in the upcoming elections of Haryana- फतेहाबाद (साजन शर्मा)। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव एवं आंतरिक संचार के प्रभारी डॉ. विनीत पुनिया को हरियाणा के आगामी चुनावों में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष  मल्लिकार्जुन खरगे ने डॉ. पुनिया को हरियाणा की चुनाव समिति और राजनीतिक मामलों की समिति का सदस्य नियुक्त किया है। उनकी इस नियुक्ति से फतेहाबाद में उनके समर्थकों में ?ुशी का माहौल है। 

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी किए गए पत्र में डॉ. विनीत पुनिया को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश चुनाव समिति और राजनीतिक मामलों की समिति में शामिल किया गया है। चुनाव समिति में पहले 24 सदस्य और राजनीतिक मामलों की समिति में 51 सदस्य शामिल थे। 

फतेहाबाद के रहने वाले डॉ. विनीत पुनिया का कद पिछले कुछ वर्षों में कांग्रेस में राष्ट्रीय स्तर पर लगातार मजबूत होता जा रहा है। याद रहे कि वर्ष 2017 में उन्हें कांग्रेस के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी के संचार विभाग में सचिव की जिम्मेदारी दी थी। इस जिम्मेदारी को उन्होंने पांच साल तक बखूबी निभाया। उनके बेहतरीन कार्य को देखते हुए उन्हें वर्ष 2022 में कांग्रेस का राष्ट्रीय सचिव और आंतरिक संचार विभाग का प्रभारी नियुक्त किया गया था। वर्ष 2023 में उन्हें एआईसीसी सदस्य चुना गया था और वे मल्लिकार्जुन खरगे के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में उनके गिने चुने प्रस्तावकों में शामिल थे। डॉ. पुनिया कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में उत्तर पूर्व भारत से शुरू हुई ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में शामिल होकर मीडिया प्रबंधन का अहम जिम्मा संभाल रहे हैं। 

फतेहाबाद से उठकर किसी राष्ट्रीय दल में अहम भूमिका निभाकर देश की राजनीति में अपनी जगह बनाने वाले डॉ. पुनिया पहले व्यक्ति हैं। उनका परिवार पिछले तीन दशक से समाज सेवा और फतेहाबाद की राजनीति में लगातार सक्रिय है। अब हरियाणा चुनाव समिति और राजनीतिक मामलों की समिति का सदस्य नियुक्त होने पर उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल है।