डॉ शशि बाला संधू को बनाया वूमेन विंग का नेशनल जोनल सेकेट्री
National Zonal Secretary
फरीदाबाद। दयाराम वशिष्ठ: National Zonal Secretary: सेक्टर 2 स्थित श्रीमती सुषमा स्वराज गवर्नमेंट वूमेन पीजी कॉलेज की लेक्चरर डॉ शशि बाला संधू को ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ़ यूनिवर्सिटी एंड कॉलेज टीचर्स ऑर्गेनाइनेजेशन की वूमेन विंग का नेशनल जोनल सेक्रेटरी बनाया गया है।
कॉलेज की लोकल यूनिट के प्रधान डॉ चंद्रशेखर सहित अन्य सदस्यों ने शनिवार को उनका बुके देखकर स्वागत किया।
इस अवसर पर डॉ शशि बाला संधू ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, उसका वह निष्ठा पूर्वक निर्वहन करते हुए शिक्षकों के अधिकारों की रक्षा के लिए कार्य करेंगी।
इस अवसर पर लेक्चर डॉक्टर सपना नागपाल, डॉक्टर उषा दहिया, डॉ रमनप्रीत कौर, अंजू शर्मा, ऋचा, जगजीत सिंह, शिवानी यादव और भावना कौशिक अन्य मौजूद रहीं।