Dr. Baljit Kaur held a meeting with the Rural and Panchayat Department for the construction of Anganwadi centers
BREAKING
पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर AAP का हमला, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया

डा. बलजीत कौर ने आंगणवाड़ी सैंटरों के निर्माण के लिए ग्रामीण एवं पंचायत विभाग के साथ की मीटिंग

Dr. Baljit Kaur held a meeting with the Rural and Panchayat Department for the construction of Angan

Dr. Baljit Kaur held a meeting with the Rural and Panchayat Department for the construction of Angan

Dr. Baljit Kaur held a meeting with the Rural and Panchayat Department for the construction of Anganwadi centers- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार जहाँ हर वर्ग के विकास के लिए वचनबद्ध है वहीं बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार काम कर रही है। इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डा. बलजीत कौर द्वारा राज्य में आंगणवाड़ी सैंटरों के निर्माण के लिए ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के अधिकारियों के साथ मीटिंग की।

कैबिनेट मंत्री डा. बलजीत कौर ने ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के अधिकारियों के साथ मीटिंग करते हुये राज्य में बन रहे आंगणवाड़ी सैंटरों की स्थिति का जायज़ा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि आंगणवाड़ी सैंटरों के निर्माण का काम जल्दी से जल्दी मुकम्मल करवाने के लिए कार्रवाई की जाये।

कैबिनेट मंत्री डा. बलजीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्यशील है। उन्होंने यह भी कहा कि आंगणवाड़ी सैंटरों के निर्माण में पूरी पारदर्शिता और गुणवत्ता को यकीनी बनाया जाये।

इस मौके पर सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग के विशेष मुख्य सचिव श्रीमती राजी पी. श्रीवास्तवा, डायरैक्टर श्रीमती माधवी कटारिया, एडीशनल डायरैक्टर ग्रामीण एवं पंचायत विभाग श्री संजीव गर्ग और सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग के डिप्टी डायरैक्टर श्रीमती रुपिन्दर कौर विशेष तौर पर उपस्थित थे।