हरियाणा भाजपा की नई अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता जल्द करेंगी पीएम मोदी से मुलाकात

हरियाणा भाजपा की नई अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता जल्द करेंगी पीएम मोदी से मुलाकात

1000229592

Dr. Archana Gupta, the new Haryana BJP president,

पंचकूला।  Dr. Archana Gupta, the new Haryana BJP president, हरियाणा भाजपा की नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करेंगी। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री से मिलने का समय मांगा है। सूत्रों के मुताबिक, अगले दो से तीन दिनों में अर्चना गुप्ता को पीएम से मुलाकात का समय मिल सकता है।

प्रदेश अध्यक्ष प्रधानमंत्री से मिलकर उनका धन्यवाद करेंगी। प्रदेश अध्यक्ष बनने की दौड़ में भाजपा के कई नेता लगे हुए थे। लेकिन महिलाओं को हर क्षेत्र में बढ़ावा देने की सोच रखने वाली भाजपा ने डॉ. अर्चना गुप्ता को अध्यक्ष की जिम्मेदारी देकर यह संदेश दिया कि पार्टी में महिलाओं को बराबर का सम्मान दिया जाता है।