डॉ अमित आर्य को ‘हरियाणा गौरव सम्मान’, पत्रकारिता में योगदान के लिए सम्मानित

डॉ अमित आर्य को ‘हरियाणा गौरव सम्मान’, पत्रकारिता में योगदान के लिए सम्मानित

rghrtjyj

दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (डीएलसीसुपवा) के कुलगुरु डॉ अमित आर्य को शनिवार को ‘हरियाणा गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके लंबे और उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।

बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी में आयोजित राष्ट्रीय हास्य कवि सम्मेलन व ‘हरियाणा गौरव सम्मान समारोह’ के दौरान चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया जस्टिस सूर्य कांत ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।

डॉ आर्य ने वर्ष 1994 में पत्रकारिता की शुरुआत की और तीन दशक से अधिक समय तक मीडिया जगत में सक्रिय भूमिका निभाई। वे कई न्यूज चैनलों में संपादक रह चुके हैं तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मीडिया सलाहकार के रूप में भी लंबे समय तक कार्य कर चुके हैं। इसके अलावा वे केंद्रीय सूचना मंत्रालय, उत्तर क्षेत्र के सलाहकार भी रहे हैं।

पत्रकारों की पेंशन शुरू करवाने, मान्यता प्रक्रिया को सरल बनाने और इंश्योरेंस राशि बढ़ाने जैसे कई कल्याणकारी कार्यों के लिए भी उन्हें जाना जाता है।