Donald Trump's first tweet after reinstatement, posts mug shot after being arrested

Donald Trump: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जेल से रिहा होते ही करीब ढाई साल बाद ट्विटर पर दिया अपना "नेवर सरेंडर" का संदेश 

Donald Trump Mug Shot

Donald Trump's first tweet after reinstatement, posts mug shot after being arrested

Donald Trump Mug Shot: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2020 में हुए राष्ट्रपति पद के चुनाव में जॉर्जिया में अपनी चुनावी हार को पलटने की अवैध कोशिशों के आरोपों से जुड़े मामले में गुरुवार को राज्य प्राधिकारियों के समक्ष सरेंडर किया। उन्हें 200000 डॉलर पर रिहा किया गया। वे अपने घर न्यू जर्सी के लिए एयरपोर्ट से रवाना हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार डोनाल्ड ट्रंप चुनावी धोखाधड़ी मामले में गुरुवार को अटलांटा जेल में सरेंडर कर दिया। इसके बाद उन्हें औपचारिक रुप से अरेस्ट कर लिया गया। हालांकि गिरफ्तारी के 20 मिनट बाद उन्हें 200000 डॉलर के मुचलके पर जमानत मिल गई और उन्हें रिहा कर दिया गया। 

आपको बतादें कि राष्ट्रपति पद का कार्यकाल खत्म होने के बाद ये ट्रंप की ये चौथी गिरफ्तारी है। फुल्टन जेल ने एक मग शॉट (Mug Shot) भी जारी किया है। तस्वीर में ट्रंप नीला ब्लेजर और रेड टाई पहने कैमरे को घूरते नजर आ रहे हैं। डोनाल्ड ट्रंप ऐसे पहले पूर्व राष्ट्रपति हैं जिनका मग शॉट (Donald Trump Mug Shot) लिया गया है।

क्या है मगशॉट?
मगशॉट कंधे से ऊपर तक एक शख्स का फोटो है, जो आमतौर पर किसी आरोपी या सजा मिल चुके शख्स की गिरफ्तारी के बाद लिया जाता है। मगशॉट का मूल उद्देश्य कानून लागू करने वाली एजेंसियों के जरिये गिरफ्तार किए गए शख्स का फोटोग्राफिक रिकॉर्ड रखना है। जिससे पीड़ितों, जनता और जांचकर्ता उसकी पहचान कर सकें। अपराधियों की तस्वीरें खींचना फोटोग्राफी के आविष्कार के कुछ ही साल बाद शुरू हो गया था। बाद में इसे पुलिस की औपचारिक कार्रवाई का एक हिस्सा बना दिया गया।

That Viral Mugshot Of Donald Trump Is Fake (For Now)

विवादों के बावजूद ट्रंप आगे
ट्रंप का आत्मसमर्पण उनकी कानूनी टीम में अचानक बदलाव के बीच हुआ है। कानूनी परेशानियों के बावजूद डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति पद के लिए 2024 के रिपब्लिकन उम्मीदवार बनने की दौड़ में अपने प्रमुख प्रतिद्वंद्वियों आगे बने हुए हैं। ट्रंप के लिए कानूनी शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। उनसे जुड़े मामले लगातार नए सिरे से सुर्खियां बटोर रहे हैं। ऐसे में उनके विरोधियों के अपनी राष्ट्रपति पद की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए उनकी गैर-मौजूदगी का लाभ उठाने की कोशिश करने की उम्मीद है। फुल्टन काउंटी अभियोजन मार्च के बाद से ट्रम्प के खिलाफ चौथा आपराधिक मामला है, जब वह अमेरिकी इतिहास में दोषी ठहराए जाने वाले पहले पूर्व राष्ट्रपति बने थे। तब से उन्हें फ्लोरिडा और वाशिंगटन में कई संघीय आरोपों का सामना करना पड़ा है।