स्कूल के बाहर कुत्ते ने छात्र का चेहरा नोचा; लोगों में दहशत; प्रशासन से कुत्तों पर फौरन कार्रवाई की मांग
Dog Mauls Student's Face Outside School
अर्थ प्रकाश संवाददाता
पंचकूला। Dog Mauls Student's Face Outside School: जिले में कुत्तों की भरमार लोगों के लिए परेशानी का सबब बन चुकी है। आवारा कुत्ते गली-मोहल्ले में कब हमला के दें, इसका डर लोगों के चेहरे पर साफ नजर आ रहा है ऐसी ही एक घटना ने पिंजौर में हड़कंप मचा दिया। यहां पीएम श्री सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बाहर एक छठी कक्षा के छात्र पर कुत्तों ने हमला कर उसका चेहरा नोच लिया। इस भयानक मंजर को देखकर लोग सिहर उठे। किसी तरह बच्चे ने संघर्ष कर खुद को बचाया लेकिन उसके चेहरे, बाजुओं पर काटने के गंभीर घाव थे। उसे इलाज के लिए पहले पंचकूला सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां से पीजीआई रेफर कर दिया गया। स्कूल के वाइस प्रिंसिपल यशपाल राणा ने बताया कि छात्र के इलाज का पूरा खर्च स्कूल प्रबंधन समिति उठाएगी।

स्कूल के अन्य छात्रों का कहना था कि गुरुवार सुबह करीब 7.30 बजे छात्र को स्कूल पहुंचते समय आवारा कुत्ते ने काट लिया। हमले में छात्र के चेहरे पर गहरे घाव आए, जिसके बाद उसे तुरंत पिंजौर के अर्बन पॉलीक्लिनिक सेंटर ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे सेक्टर-6 पंचकूला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां से आगे इलाज के लिए, जहां से पीजीआई भेजा गया। बताया जा रहा है कि घायल छात्र के माता-पिता मजदूरी करते हैं और हाल ही में पिंजौर की विश्वकर्मा कॉलोनी में किराये के मकान में रहने आए थे।
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी रोष है और उन्होंने प्रशासन से इलाके में आवारा कुत्तों पर नियंत्रण की मांग की है।