नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में डॉक्टर गिरफ्तार, POCSO एक्ट के तहत कार्रवाई
- By Gaurav --
- Monday, 01 Jun, 2026
Doctor Arrested for Alleged
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में नाबालिग युवती से कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। थाना केयूके पुलिस ने POCSO एक्ट के तहत दर्ज मामले में आरोपी डॉक्टर सलिन्द्र शैली को घटना के कुछ ही घंटों के भीतर हिरासत में ले लिया।
पीड़िता के परिजनों की शिकायत के अनुसार, 29 मई को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती के दौरान आरोपी डॉक्टर ने नाबालिग के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म किया। 31 मई को पीड़िता ने अपने पिता को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पीड़िता के बयान अदालत में दर्ज कराए गए और मेडिकल परीक्षण भी कराया गया।
पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के निर्देशन में गठित टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। मामले की आगे की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।