Divyang girl raped on the pretext of marriage, police registers FIR

Shimla: शादी का झांसा देकर दिव्यांग लड़की से किया रेप, पुलिस ने FIR की दर्ज 

Divyang girl raped on the pretext of marriage

Divyang girl raped on the pretext of marriage, police registers FIR

देश में आए दिन कोई न कोई वारदात देखने को मिल रही है। इन वारदातों को लाख रोकने पर भी इन पर रोक नहीं लग पाई है। कही क़त्ल तो कही लूट का मामला सामने आ ही जाता है इतना ही नहीं रेप के मामले भी रुकने का नाम नहीं ले रहे है। अब हिमाचल की राजधानी शिमला का मामला सामने आया है जिसमे शादी का झांसा देकर दिव्यांग लड़की से रेप किया। पुलिस ने इस मामले में अब FIR दर्ज कर ली हैं। फिलहाल इस मामले में अभी गिरफ्तारी नहीं हुई हैं। शहर के सदर थाना में पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई हैं।

पीड़िता ने लगाए इस तरह के आरोप
पूछताछ करने पर पीड़िता ने आरोप लगाया है कि चुन्नू राम नाम का व्यक्ति उसे बहला फुसलाकर जंगल ले गया। यहां पर आरोपी ने उसके साथ रेप किया। उक्त आरोपी ने उससे वादा किया था कि वह उससे शादी करेगा, लेकिन अब वह इनकार कर रहा है। पीड़िता के बयान कोर्ट में भी दर्ज किए गए हैं।

पुलिस ने IPC की धारा 376 के तहत मामला किया दर्ज
शिमला की सदर थाना पुलिस ने IPC की धारा 376 के तहत मामला किया दर्ज किया हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी होगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की ओर से त्वरित कार्रवाई की जा रही हैं।