मेरठ ईदगाह में बकरीद नमाज के बाद विवाद, अभद्र टिप्पणी मामले में एक गिरफ्तार

मेरठ ईदगाह में बकरीद नमाज के बाद विवाद, अभद्र टिप्पणी मामले में एक गिरफ्तार

Dispute at Meerut Eidgah Following Bakrid Prayers

Dispute at Meerut Eidgah Following Bakrid Prayers

 मेरठ। Dispute at Meerut Eidgah Following Bakrid Prayers, ईदगाह पर गुरुवार को बकरीद की नमाज के बाद प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी की गईं। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद रेलवे रोड थाने में आरोपित अहसान और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

आरोपित अहसान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थाने में पहुंचते ही आरोपित अहसान ने कहा, मुझसे गलती हो गई है, इसकी माफी चाहता हूं। साथ ही अहसान ने थाने में देश के सम्मानित पदों पर बैठे पदाधिकारियों के कार्य की सराहना भी की। बोला, सरकार में अच्छे कार्य हो रहे हैं।

ईदगाह पर नमाज के समय बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद था। उसके बावजूद भी नमाज अदा करने के बाद देहलीगेट निवासी अहसान ने सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का काम किया है। उसने प्रधानमंत्री, गृह मंत्री एवं मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी की। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ। सीओ नवीना शुक्ला ने बताया कि आरोपित अहसान ने सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का काम किया है। साथ ही देश के सम्मानित पदों में बैठे पदाधिकारियों को अशोभनीय टिप्पणी की है। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। इस साजिश में शामिल अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।