Dhanteras 2022 Ki Khareed Daari: धनतेरस पर जरूर खरीदें ये 5 तरह के बर्तन, बरकत के साथ सेहत भी होगी खूब 'मालामाल'

धनतेरस पर जरूर खरीदें ये 5 तरह के बर्तन, बरकत के साथ-साथ सेहत भी होगी खूब 'मालामाल'

Dhanteras 2022 Ki Khareed Daari

Dhanteras 2022 Ki Khareed Daari

Dhanteras 2022 Ki Khareed Daari : कई सारी खुशियों को लेकर दिवाली का त्योहार एक बार फिर आ गया है| पूरे पांच दिनों का यह त्योहार धनतेरस (*Dhanteras*) के साथ शुरू होता है और आज धनतेरस ही है| धनतेरस के महत्व की अगर बात करें तो माना जाता है कि इस दिन नए सामान की खरीददारी (*Dhanteras Shopping*) करनी चाहिए| खासकर सोना, चांदी और विशेषकर बर्तन जरुर खरीदने चाहिए|

पौराणिक कथाओं के अनुसार, ऐसा करने से घर में बरकत होती है| इसलिए धनतेरस पर हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी खरीददारी पर बरकत तो होगी ही साथ ही आपकी सेहत भी खूब 'मालामाल' रहेगी| आखिर में सेहत ही तो सबसे बड़ा धन है|

धनतेरस पर जरूर खरीदें ये 5 तरह के बर्तन (These 5 Types Pots Must Buy On Dhanteras)

धनतेरस पर हम आपको बताएंगे कि सेहत के लिहाज से आपको कौन से बर्तन खरीदने चाहिए। तो चलिए जानते हैं कि धनतेरस के दिन कौन से बर्तनों को अपने घर लाएं और उनमें खाना पकाएं और खाएं|

स्टील के बर्तन (*Steel Pots*)

आज घरों में स्टील के बर्तनों का उपयोग पहले से ही हो रहा है| किसी भी अन्य धातु के बजाय स्टील के बर्तन में खाना पकाना बेहद आसान होता है। साथ ही स्टील के बर्तन साफ भी बड़ी जल्दी हो जाते हैं| और बेहद ख़ास बात यह है कि स्टील के बर्तनों से आपकी सेहत को कोई भी नुकसान नहीं होता है।

चांदी के बर्तन (*Silver Pots*)

आज का समय ऐसा है कि चांदी के बर्तन की खरीददारी हर किसी के बस की बात नहीं| चांदी के बर्तन काफी कीमती होते हैं| लेकिन सेहत के लिहाज से आपको बतादें कि अगर आप चांदी के बर्तन में खाना खाते हैं तो इससे आपका शरीर किसी भी संक्रमण से बचा रहता है। चांदी आपके शरीर में कई रोगों का नाश कर सकती है|

तांबे के बर्तन (*Copper Pots*)

तांबे के बर्तन में खाना पकाने और खाने से शरीर की कई बीमारियां दूर होती हैं| खासकर पेट संबंधी| तांबा जीवाणुरोधी गुणों से भरपूर है। तांबा शरीर में खराब बैक्टीरिया को खत्म कर देता है|

पीतल के बर्तन (*Brass Pots*)

पीतल के बर्तन में खाने की परंपरा तो राजा-महाराजाओं के समय से ही चली आ रही है। आयुर्वेद के मुताबिक पीतल शरीर के लिए कई तरह से गुणकारी है| पीतल के बर्तन में खाने से आपकी पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है। इतना ही नहीं ये कफ और कृमि रोगों से राहत दिलाने में सहायता कर सकता है। इससे आपकी दिमागी शक्ति भी तेज होती है।

मिट्टी के बर्तन (*Clay Pots*)

एक समय था जब लोग मिट्टी के बर्तनों का उपयोग किया करते थे| मिट्टी के बर्तनों में जब खाना पकता था तो उड़ने वाली भीनी-भीनी खुशबु से लोगों की भूख और बढ़ जाया करती थी| मसलन मिट्टी के बर्तन सुगंध और स्वाद को बढ़ाने का कार्य करते हैं। आयुर्वेद के मुताबिक मिट्टी के बर्तन में खाना पकाने से आपके शरीर को करीब 100 प्रतिशत पोषक तत्व प्राप्त होते हैं।