धामी मंत्रिमंडल की पहली 'फुल हाउस' बैठक: आज सचिवालय में लिए जाएंगे बड़े निर्णय

धामी मंत्रिमंडल की पहली 'फुल हाउस' बैठक: आज सचिवालय में लिए जाएंगे बड़े निर्णय

Preparations for the 2026 Char Dham Yatra Intensify

Dhami Cabinet's First 'Full House' Meeting

देहरादून। Dhami Cabinet's First 'Full House' Meeting, पांच नये मंत्रियों के साथ 12 सदस्यों के रूप में पूर्ण आकार ले चुके धामी मंत्रिमंडल की बैठक बुधवार को सचिवालय में होगी।

मंत्रिमंडल विस्तार के बाद होने जा रही यह पहली बैठक परिचयात्मक तो रहेगी ही, इसमें परिवहन, शिक्षा, वन, पंचायतीराज समेत अन्य विभागों से जुड़े विषयों पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं।

धामी मंत्रिमंडल के 20 मार्च को हुए विस्तार में रिक्त चल रहे पांच मंत्री पदों को भरा गया था। 23 मार्च को मंत्रियों को विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया था।

इसमें पुराने छह मंत्रियों में से चार के विभागों में आंशिक फेरबदल भी किया गया। इसके साथ ही संवैधानिक नियमों के तहत मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री समेत 12 मंत्रियों की अधिकतम संख्या भी पूरी हो गई।

वर्ष 2017 में राज्य में भाजपा के सत्तारूढ़ होने के बाद यह पहला अवसर है, जब मंत्रिमंडल ने पूर्ण आकार लिया है। मंत्रिमंडल की बुधवार को होने वाली बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित प्रस्तावों पर चर्चा कर निर्णय लिए जाएंगे।