उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं को मिली रफ्तार, मुख्यमंत्री धामी ने करीब 28 करोड़ रुपये की योजनाओं को दी मंजूरी

उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं को मिली रफ्तार, मुख्यमंत्री धामी ने करीब 28 करोड़ रुपये की योजनाओं को दी मंजूरी

1000259813

Development projects in Uttarakhand gain momentum

देहरादून। Development projects in Uttarakhand gain momentum, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न जिलों में आधारभूत ढांचे, धार्मिक पर्यटन और जनसुविधाओं से जुड़ी विकास योजनाओं के लिए करीब 28 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। स्वीकृत योजनाओं में मंदिरों का विकास, सड़क एवं पुल निर्माण, पुलिस आवास और छठ पूजा स्थल जैसी परियोजनाएं शामिल हैं।

पिथौरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में ध्वज जयंती माता मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवास, पेयजल, शौचालय और मार्ग निर्माण कार्यों के लिए 97.09 लाख, मूनाकोट विकासखंड के ग्राम भौड़ी स्थित बुद्धेश्वर मंदिर के सुंदरीकरण, दीवार और धर्मशाला निर्माण के लिए 22 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं।

खटीमा के ग्राम भूड महोलिया में चार बीघा भूमि पर छठ पूजा स्थल विकसित करने को 2.70 करोड़ और केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में द्वितीय केदार श्री मद्ममहेश्वर धाम के विकास को 54.81 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है।

पिथौरागढ़ में बेड़ा से भट्ठयानी मेल्टीनाथ तक आंतरिक सीसी मार्ग निर्माण के लिए 62.19 लाख और ऊधम सिंह नगर के सितारगंज में सूर्यनगर और शांतिपुरी नंबर-4 के बीच गोला नदी पर 250 मीटर लंबे पीएससी पुल निर्माण को 18.78 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।

भीमताल-नौकुचियाताल मोटर मार्ग के सुधारीकरण के लिए 2.46 करोड़ तथा हरिद्वार जिले के झबरेड़ा क्षेत्र में अकबरपुर-खुंडेवाली-लोदीवाला-झबरेड़ा नगर पंचायत मार्ग के पीसी कार्य के लिए 66.68 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने हरिद्वार जनपद के थाना श्यामपुर में टाइप-3 के छह पुलिस आवासों के निर्माण के लिए 3.10 करोड़ की स्वीकृति भी प्रदान की है। इसके तहत प्रथम किश्त के रूप में 1.24 करोड़ रुपये जारी करने का अनुमोदन किया गया है। इन स्वीकृतियों से राज्य में धार्मिक पर्यटन, सड़क संपर्क, पुलिस आधारभूत ढांचे और स्थानीय जनसुविधाओं को मजबूती मिलने के साथ ही क्षेत्रीय विकास कार्यों को गति मिलेगी।