सीएम योगी ने किया 'वृक्षारोपण महायज्ञ 2026' का शुभारंभ, गोरखपुर समेत पूरे यूपी में सुबह तक लगाए गए 1 करोड़ पौधे

सीएम योगी ने किया 'वृक्षारोपण महायज्ञ 2026' का शुभारंभ, गोरखपुर समेत पूरे यूपी में सुबह तक लगाए गए 1 करोड़ पौधे

1000259866

CM Yogi launched the 'Vriksharopan Mahayagya 2026

गोरखपुर। CM Yogi launched the 'Vriksharopan Mahayagya 2026, उत्तर प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए रविवार को 35 करोड़ पौधरोपण महाअभियान 'एक पेड़ मां के नाम' के तहत 'वृक्षारोपण महायज्ञ 2026' का भव्य शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गोरखपुर में किया गया।

इस महाअभियान को प्रदेश भर में जनभागीदारी का व्यापक समर्थन मिल रहा है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, अभियान के पहले ही दिन सुबह 8 बजे तक राज्य के 11,206 विभिन्न स्थलों पर रिकॉर्ड 1 करोड़ से अधिक पौधे रोपे जा चुके हैं। हरित उत्तर प्रदेश के संकल्प को पूरा करने की दिशा में इस अभियान को एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।