डबल इंजन सरकार से यूपी में विकास और कानून व्यवस्था मजबूत: योगी

डबल इंजन सरकार से यूपी में विकास और कानून व्यवस्था मजबूत: योगी

Development and law and order strengthened in UP

Development and law and order strengthened in UP

यूपी के सीएम योगी ने विधानसभा में कहा कि प्रदेश अब तेजी से विकास कर रहा है. देश-दुनियाभर से यहां करोड़ों पर्यटक आ रहे हैं. हम अपराधियों को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हैं. गुंडा टैक्स और वसूली से आज राज्य मुक्त हो गया है.

उत्तर प्रदेश के विधानसभा में शुक्रवार को राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी में अब निवेश का विस्तार हो रहा है. अयोध्या, प्रयागराज और वाराणसी समेत अन्य शहरों में करोड़ों लोग आर रहे हैं. अब यूपी बीमारू नहीं तेज विकास करने वाला राज्य है. 

मुख्यमंत्री ने कहा कि महामहिम राज्यपाल के अभिभाषण में दो-तीन प्रमुख बिंदुओं पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया. उन्होंने बताया कि पिछले आठ सालों में डबल इंजन सरकार के सतत प्रयासों से 6 करोड़ से अधिक आबादी को बहुआयामी गरीबी रेखा से ऊपर उठाया गया है. ये नीति आयोग के आधिकारिक आंकड़े हैं, जो देशभर में लागू विकासपरक और कल्याणकारी योजनाओं के सकारात्मक परिणाम को दर्शाते हैं.

मुख्यमंत्री ने साफ़ किया कि गरीबी रेखा से ऊपर आने का मतलब यह नहीं है कि इन लाभार्थियों को अन्य सरकारी योजनाओं से वंचित कर दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि राशन की सुविधा यथावत मिलती रहेगी. साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ भी पूर्व की भांति जारी रहेगा. शासन की अन्य सभी कल्याणकारी सुविधाएं और योजनाएं भी बिना किसी बदलाव के मिलती रहेंगी.