पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह पर अभद्र टिप्पणी: जयपुर की महिला यूट्यूबर के खिलाफ कानपुर में मुकदमा दर्ज

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह पर अभद्र टिप्पणी: जयपुर की महिला यूट्यूबर के खिलाफ कानपुर में मुकदमा दर्ज

Derogatory Remarks Against Former Chief Minister Kalyan Singh

Derogatory Remarks Against Former Chief Minister Kalyan Singh

इंटरनेट मीडिया पर प्रचलित वीडियो से आहत पीड़ित ने पुलिस आयुक्त से की शिकायत

राजस्थान के जयपुर वैशाली नगर हनुमान नगर की रहने वाली है आरोपित महिला यूट्यूबर

कानपुर। Derogatory Remarks Against Former Chief Minister Kalyan Singh, पूर्व मुख्यमंत्री व राजस्थाल के राज्यपाल रहे कल्याण सिंह को लेकर इंटरनेट मीडिया पर प्रचलित एक वीडियो ने विवाद खड़ा कर दिया है। आरोप है कि यूट्यूबर सीमा गोविन्द उर्फ सीमा सिंह ने दिवंगत नेता के खिलाफ अमर्यादित और अशोभनीय टिप्पणी की गई, जिससे भावनाएं आहत हुई। पीड़ित युवक ने मामले को लेकर आरोपित महिला यूट्यूबर के खिलाफ पुलिस आयुक्त से शिकायत करते हुए साइबर थाने में आइटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया है।

किदवई नगर निवासी स्वतंत्र कुमार अग्रवाल ने पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल से की गई शिकायत में बताया कि वह छात्र जीवन से ही कल्याण सिंह के व्यक्तित्व और उनके आदर्शों से प्रभावित रहे हैं। उन्होंने बताया कि 30 मार्च 2026 को कचहरी आने के दौरान उनके साथियों ने मोबाइल पर एक वीडियो दिखाया, जो 28 मार्च को इंटरनेट मीडिया पर अपलोड किया गया था।

वीडियो देखने के बाद वह स्तब्ध रह गए क्योंकि राजस्थान के जयपुर वैशाली नगर हनुमान नगर की यूट्यूबर सीमा गोविन्द, जो खुद को गोविन्द फाउंडेशन की संस्थापक बताती हैं। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह पर आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। इससे न केवल प्रार्थी बल्कि अन्य लोगों की भावनाएं भी आहत हुई हैं।

स्वतंत्र कुमार का आरोप है कि इस वीडियो को लेकर लोगों में आक्रोश है। साइबर थाना प्रभारी सतीश यादव ने बताया कि पुलिस आयुक्त के आदेश पर आरोपित महिला यूट्यूबर के खिलाफ आइटी एक्ट में रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।