dera sacha sauda
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

डेरा सच्चा सौदा का आ गया फैसला, देखें किसको डालेंगे वोट

Baba-Ram-Rahim

चंडीगढ़। dera sacha sauda: पंजाब विधानसभा के रविवार को होने वाले चुनाव को लेकर जहंां सभी पार्टियां डेरा सच्चा सौदा का मत लेने को कलायत थे वहीं पर शनिवार देर रात्रि बताया जाता है कि डेरा समर्थकों को सूचित कर लिया गया है कि किन-किन को वोट डालनी है। बताया जा रहा है कि डेरे का वोट भाजपा को जा सकता है।

लेकिन सबसे बड़ी मुसीबत यह है कि कई विधानसभा सीटों पर भाजपा बहुमत में आती नजर नहीं आ रही, इसलिए अब फैसला विधानसभा क्षेत्र के अनुसार किया जा रहा है। फरलो पर जेल से बाहर आए डेरा प्रमुख राम रहीम के मामले में सोमवार को हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है। इसमें तय होगा कि उनकी फरलो रद्द की जाएगी या नहीं।

खुलेआम नहीं हो रहा ऐलान, इसकी भी एक वजह: बीजेपी के समर्थन की बात को पब्लिक डोमेन में नहीं लाया जा रहा है। इसकी भी एक वजह है। सामना सीट से निर्दलीय प्रत्याशी परमजीत सिंह कोहली ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में एक याचिका दायर कर आरोप लगाया है कि डेरा सच्चा सौदा का वोट हासिल करने के लिए बीजेपी सरकार ने डेरा प्रमुख राम रहीम को फरलो दिलाया है।

हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को सोमवार को जवाब दाखिल करने का नोटिस भी भेजा है। हालांकि, रविवार को ही वोटिंग होने से इस याचिका का कोई मतलब नहीं रह जाएगा।

फिर भी डेरे की कोशिश यही है कि फॉलोअर्स को गुपचुप तरीके से भाजपा को वोट करने का मैसेज पहुंच जाए। इसके अलावा वोटिंग को लेकर राम रहीम की हाईकोर्ट में कानूनी पेचीदगी बढ़ न जाए और भविष्य में उसे मिलने वाली पैरोल या किसी अन्य सुविधा में कानूनी दिक्कत न आड़े आ जाए, इसको ध्यान में रखते हुए पूरे मामले को गोपनीय रखा जा रहा है।