उड़ान के बाद खराबी, डिप्टी सीएम का हेलीकॉप्टर इमरजेंसी लैंड
Deputy CM's helicopter makes emergency landing
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को एक बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। लखनऊ से कौशांबी के लिए उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद उनके हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई।
हेलीकॉप्टर के केबिन में अचानक धुआं भरने लगा। स्थिति को देखते हुए पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए चौधरी चरण सिंह अतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करा दी।
कौशांबी के लिए रवना हुए थे
उपमुख्यमंत्री लखनऊ के ला मार्ट्स मैदान से कौशांबी के लिए रवाना हुए थे। उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद हेलीकॉप्टर के अंदर धुआं फैलने लगा, जिससे कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। पायलट ने तत्काल एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क कर हेलीकॉप्टर को वापस अमौसी एयरपोर्ट की ओर मोड़ दिया। सुरक्षित लैंडिंग के बाद राहत की सांस ली गई।
डिप्टी सीएम दूसरे हेलीकॉप्टर से हुए रवाना
थाना प्रभारी निरीक्षक राजदेव राम प्रजापति ने बताया कि हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आने के कारण इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। उपमुख्यमंत्री अब दूसरे हेलीकॉप्टर से अपने निर्धारित कार्यक्रम के लिए रवाना होंगे।