मुरादाबाद में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के विमान में तकनीकी खराबी, इंजन से उठा धुआं

मुरादाबाद में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के विमान में तकनीकी खराबी, इंजन से उठा धुआं

1000226878

Deputy CM Brajesh Pathak's plane in Moradabad suffers

मुरादाबाद। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के वायुयान का इंजन सोमवार को फेल हो गया। उसमें से धुआं निकलने लगा। एहतियात के तौर पर विमान को रनवे पर ही रोक दिया गया।

इंजन में आई तकनीकी खराबी में सुधार ना हो पाया तब उपमुख्यमंत्री को वाया कार ही लखनऊ के लिए रवाना होना पड़ा। वह भाजपा के प्रशिक्षण महाअभियान कार्यक्रम में अमरोहा व संभल से हिस्सा लेने के बाद वापस मुरादाबाद पहुंचे थे।

रविवार को उन्होंने मुरादाबाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। लिहाजा, यहां से ही उन्हें वापस निकलना था। मगर, इंजन में खराबी के बाद वह वाया कार लखनऊ निकले। तकनीकी टीम ने इंजन बंद होने की जांच शुरू कर दी है।

इससे पूर्व उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक संभल और अमरोहा में प्रशिक्षण महाअभियान कार्यक्रम में शामिल हुए थे।