पुष्कर सिंह धामी से उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई की मुलाकात, सुरक्षा और रणनीतिक मुद्दों पर चर्चा

पुष्कर सिंह धामी से उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई की मुलाकात, सुरक्षा और रणनीतिक मुद्दों पर चर्चा

Deputy Army Chief Lieutenant General Rajeev Ghai

Deputy Army Chief Lieutenant General Rajeev Ghai

देहरादून। Deputy Army Chief Lieutenant General Rajeev Ghai, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भारत के उप सेना प्रमुख (रणनीति) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच समसामयिक और सामरिक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री आवास में शुक्रवार को हुई इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड जैसे सीमावर्ती राज्य में सुरक्षा, विकास और आपदा प्रबंधन के दृष्टिकोण से सेना की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि राज्य में आपदा की चुनौती के बीच सेना का सहयोग हमेशा महत्वपूर्ण रहा है। सीमांत क्षेत्रों के विकास और सुरक्षा के लिए राज्य सरकार और सेना के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि राज्य सरकार और भारतीय सेना के बीच मजबूत तालमेल से न केवल सुरक्षा व्यवस्था और सुदृढ़ होगी, बल्कि विकास कार्यों को भी गति मिलेगी। इस दौरान पारस्परिक सहयोग को और मजबूत बनाने पर सहमति बनी।