देवरिया शिक्षक आत्महत्या मामला: बीएसए शालिनी श्रीवास्तव निलंबित

देवरिया शिक्षक आत्महत्या मामला: बीएसए शालिनी श्रीवास्तव निलंबित

Deoria teacher suicide case: BSA Shalini Srivastava

BSA Shalini Srivastava suspended

गोरखपुर। देवरिया के शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह के आत्महत्या प्रकरण में आरोपित देवरिया की बीएसए शालिनी श्रीवास्तव को शासन ने निलंबित कर दिया है। इसका आदेश अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन ने जारी कर दिया है।

देवरिया के शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह की आत्महत्या के मामले में गुलरिहा पुलिस ने शिक्षिका अपर्णा तिवारी और शिक्षक ओंकार सिंह से गुरुवार को पूछताछ की। सुसाइड नोट में दोनों के नाम का जिक्र था, यद्यपि दोनों शिक्षकों को कृष्ण मोहन सिंह ने आरोपित नहीं बनाया हैं।

बीएसए शालिनी श्रीवास्तव और लिपिक संजीव सिंह की तलाश में पुलिस टीम देवरिया और बलिया में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पूर्व प्रधानाचार्य अनिरुद्ध सिंह को भी पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया है। गोरखपुर पुलिस हाई कोर्ट में बीएसए की ओर से मुकदमा रद कराने के लिए दायर याचिका का जवाब देने की तैयारी भी पुलिस कर रही है।