खाकी बनाम खाकी: बोकारो एसपी को हटाने की मांग; 28 पुलिसकर्मियों के निलंबन पर पुलिस एसोसिएशन का अल्टीमेटम
Demand for removal of Bokaro SP
रांची। Demand for removal of Bokaro SP, झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने बोकारो के पिंडराजोरा थाना के 28 पुलिस अधिकारियों व पुलिसकर्मियों के निलंबन की निंदा करते हुए राज्य सरकार से आग्रह किया है कि बोकारो के एसपी हरविंदर सिंह को वहां से अविलंब हटाया जाए।
एसोसिएशन ने पुलिस पदाधिकारियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग में पारदर्शिता बरतने को कहा है। यह भी कहा है कि एसोसिएशन अपने सदस्यों के हित एवं न्याय के लिए सरकार, प्राधिकार एवं किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार है।
बोकारो जिले के पिंडराजोरा थाना क्षेत्र से 24 जुलाई 2025 को गायब हुई युवती का कंकाल मिलने के बाद एसपी ने पिंडराजोरा थाना प्रभारी अभिषेक रंजन सहित थाना के सभी 28 अधिकारियों व कर्मियों को निलंबित किया है। इनमें दस सब-इंस्पेक्टर, पांच सहायक अवर निरीक्षक, दो हवलदार व 11 सिपाही हैं।
एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल कुमार मुर्मू का दावा है कि संबंधित कांड की समीक्षा एवं कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक विफल हुए हैं। उनके नियंत्रण का अभाव है। अपनी विफलता छुपाने के लिए उन्होंने यह कार्रवाई की है। पुलिस एसोसिएशन डीजीपी से मिलकर सभी बातों को रखेगा।