Delhi Restaurant Big Offer On PM Modi Birthday: 40 मिनट में खत्म करिये खाने की थाली और पाइए 8.50 लाख रुपए

40 मिनट में खत्म करिये खाने की यह थाली, मिलेंगे 8.50 लाख रुपए... PM Modi के Birthday पर इस रेस्टोरेंट का धमाकेदार ऑफर

Delhi Restaurant Big Offer On PM Modi Birthday

Delhi Restaurant Big Offer On PM Modi Birthday

Delhi Restaurant Big Offer On PM Modi Birthday : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) का आज 17 सितंबर को जन्मदिन है| जहां ऐसे में एक ओर उनकी पार्टी (बीजेपी) उनके जन्मदिन का तमाम अभियानों और कार्यक्रम आयोजनों के साथ जश्न मना रही है तो वहीं दूसरी ओर पीएम मोदी को चाहने वाले उनके समर्थक एक अलग जश्न में डूबे हुए हैं| पीएम मोदी के समर्थक अपने स्तर पर उनका जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं| वहीं, कुछ समर्थक तो ऐसे भी हैं जो पीएम मोदी के जन्मदिन पर ऐसा-ऐसा काम कर रहे हैं कि जिसकी जानकारी होने पर लोग सन्न रह जा रहे हैं|

यह पढ़ें - हम कहां आ गए... अफ्रीका से भारत पहुंचे 8 चीतों को नहीं आ रहा कुछ समझ, इधर PM मोदी बन गए 'कैमरामैन', क्या आपने देखीं MP के कूनो नेशनल पार्क की ये तस्वीरें

दरअसल, देश की राजधानी दिल्ली में कनॉट प्लेस स्थित ARDOR नाम के एक रेस्टोरेंट के मालिक ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर उनके नाम की एक थाली लांच की है| जिसका नाम रखा है '56 इंच मोदी जी' थाली (PM Modi 56 inch Thali)| इस थाली में 56 तरह के व्यंजन परोसे गए हैं|

बड़ी बात यह है कि, रेस्टोरेंट के मालिक ने ऐलान किया है कि पीएम मोदी के जन्मदिन पर जो भी कपल 40 मिनट के अंदर या 40 मिनट तक इस स्पेशल थाली को चट यानि खत्म करके दिखा देगा उस कपल को रेस्टोरेंट की तरफ से 8.50 लाख रुपए दिए जाएंगे| इसके अलावा जो कपल 17 सितंबर के बाद 26 सितंबर तक रेस्टोरेंट में यह थाली खाने जाएगा और 40 मिनट के अंदर खत्म करेगा| उस भाग्यशाली विजेता कपल को केदारनाथ यात्रा कराई जाएगी| क्योंकि यह पीएम मोदी जी के पसंदीदा स्थलों में से एक है|

यह भी पढ़ें - चीतों की हैरतअंगेज कहानी: चीते दहाड़ते नहीं, बिल्लियों की तरह-तरह करते हैं म्याऊ-म्याऊ, जानिए इनकी कुछ और भी खास बातें

वेज और नॉन-वेज दोनों का ऑप्शन

अब कहीं आप यह तो नहीं सोच रहे कि थाली के अंदर खाना क्या-क्या होगा? दरअसल, खाने में क्या-क्या होगा ये तो आपको रेस्टोरेंट में ही जाकर पता चलेगा| लेकिन रेस्टोरेंट के मालिक की तरफ इतना जरूर साफ-साफ बता दिया गया है कि इस थाली में लोगों को वेज और नॉन-वेज दोनों का ऑप्शन मौजूद होगा| उन्हें क्या खाना है वे चुन सकते हैं| रेस्टोरेंट के मालिक ने बताया कि दोनों ऑप्शन उन्होंने इसलिए रखे ताकि कोई पक्षपात न हो| सभी लोग खाने का मजा ले सकें और उन्हें जीतने का मौका मिले|

पीएम मोदी के बड़े समर्थक हैं सुमित कालरा

बताया जाता है कि, दिल्ली के इस रेस्टोरेंट के मालिक का नाम सुमित कालरा है| जानकारी के अनुसार, सुमित कालरा का कहना है कि वह पीएम मोदी का बहुत सम्मान करते हैं, उन्हें देश का गौरव मानते हैं और वह चाहते हैं कि कभी पीएम मोदी उनके रेस्टोरेंट में खाना खाने आएं| लेकिन सुरक्षा कारणों से ऐसा नहीं हो सकता| इसलिए उन्होंने पीएम मोदी के जन्मदिन पर उनके नाम की स्पेशल थाली लांच करने का विचार किया| जिसपर उन्होंने ऑफर भी रख दिया| बरहाल, जो भी हो सुमित के इस ऐलान की चर्चा पूरी दिल्ली एनसीआर में फैल गई है|

Delhi Restaurant Big Offer On PM Modi Birthday
Delhi Restaurant Big Offer On PM Modi Birthday

72 साल के हो गए पीएम मोदी

बतादें कि, पीएम मोदी का जन्म 17 September 1950 को गुजरात के वडनगर में हुआ था| पीएम मोदी अब 72 साल के हो गए हैं| ध्यान रहे कि, पीएम मोदी के जन्मदिन पर बीजेपी अलग-अलग योजनाओं और अभियानों को शुरू करके जश्न मनाती है| पीएम मोदी के जन्मदिन का यह जश्न कई दिनों तक चलता है|

यह भी पढ़ें - PM Modi के जन्मदिन पर बांटी जाएंगी सोने की अंगूठियां: BJP ने किया बड़ा ऐलान, इतना होगा वजन